जयपुर में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल: अधिकारी
जयपुर में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल: अधिकारी
जयपुर, 29 जून (भाषा) जयपुर के चंदवाजी इलाके में सोमवार को एक दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई व एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इसके अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब एक सेफ्टी टैंक की दीवार ढह गई।
जयपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मज़दूर निर्माणाधीन स्थल पर सीवरेज के गड्ढे में काम कर रहे थे।
घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया और एक का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर चंदवाजी थाने की पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
भाषा पृथ्वी वैभव
वैभव

Facebook


