झारखंड में कारोना वायरस संक्रमण से और दो लोगों की मौत

Ads

झारखंड में कारोना वायरस संक्रमण से और दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 06:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

रांची, छह जुलाई (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से और दो लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,117 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के 46 नये मामले आए हैं और अभी तक कुल 3,45,983 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में अभी तक 3,40,257 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं कोविड-19 के 609 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा इन्दु अर्पणा

अर्पणा