एमआरपीएल को कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए दो और टैंकर मंगलुरु पहुंचे

एमआरपीएल को कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए दो और टैंकर मंगलुरु पहुंचे

एमआरपीएल को कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए दो और टैंकर मंगलुरु पहुंचे
Modified Date: April 1, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: April 1, 2026 9:21 pm IST

मंगलुरु (कर्नाटक), एक अप्रैल (भाषा) मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) को कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कच्चे तेल के दो और टैंकर यहां नव मंगलुरु पत्तन पर पहुंचे हैं।

पत्तन के अधिकारियों के मुताबिक, ‘सनराइज वे’ नाम का पोत अफ्रीका से 88,152 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सोमवार को यहां पहुंचा और फिलहाल एमआरपीएल के लिए तेल आपूर्ति की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि नागार्जुन नाम का दूसरा टैंकर रूस में प्राइमोर्स्क से 97,354 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर यहां पहुंचा है। इस कार्गो से तेल उतारने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

इस बीच, देशभक्त नाम का एक और टैंकर राजस्थान से 63,171 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर तीन अप्रैल को यहां पहुंचने वाला है। इस तेल की आपूर्ति भी एमआरपीएल को की जाएगी।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में