कर्नाटक में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचला, दो अन्य घायल
कर्नाटक में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचला, दो अन्य घायल
चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 22 फरवरी (भाषा) चित्रदुर्ग जिले के पट्टारेहल्ली गांव के पास ‘हिट-एंड-रन’ मामले में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना शनिवार को हुई। एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। ये लोग अपनी कार के खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़े थे।
पुलिस के अनुसार, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य को गंभीर चोट आयी हैं और उन्हें उपचार के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चालक दुर्घटना के तुरंत बाद गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।’’
हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन एवं उसके चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


