गोवा में यौन कांड के पीड़ितों में दो बहनें भी शामिल हैं: पुलिस

गोवा में यौन कांड के पीड़ितों में दो बहनें भी शामिल हैं: पुलिस

गोवा में यौन कांड के पीड़ितों में दो बहनें भी शामिल हैं: पुलिस
Modified Date: March 29, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: March 29, 2026 4:44 pm IST

पणजी, 29 मार्च (भाषा) गोवा के एक पार्षद के बेटे से जुड़े कथित यौन कांड की जांच में पता चला है कि उसने दो बहनों समेत कई पीड़ितों का शोषण किया जिनमें से एक नाबालिग थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अब तक 20 वर्षीय आरोपी सोहम नाइक की प्रेमिका सहित चार महिलाओं ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध शाखा को चार महिलाओं (जिनमें से दो नाबालिग हैं) के बयान मिले हैं, जिन्होंने दावा किया है कि गोवा के कुशावती जिले के कुर्चोरेम नगर परिषद के एक पार्षद के बेटे नाइक ने उनका यौन शोषण किया।

कुर्चोरेम पुलिस ने नाइक को 22 मार्च को कई लड़कियों के साथ बलात्कार करने और उनके अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई कुर्चोरेम पुलिस थाने के बाहर स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई।

बाद में यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अब तक चार महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अपराध शाखा की हिरासत में है।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संभावित पीड़ितों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों में से दो बहनों ने, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, पुलिस के सामने गवाही देते हुए नाइक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। अपराध शाखा ने नाइक का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

आरोपी पर यौन मामलों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) गोवा बाल अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि आरोपी और उसके राजनेता पिता का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में