ओडिशा के भद्रक में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

ओडिशा के भद्रक में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

ओडिशा के भद्रक में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 25, 2022 1:28 pm IST

भद्रक, 25 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के भद्रक जिले में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर ओडिशा विद्युत पारेषण निगम के दफ्तर के पास सोमवार रात को घटी।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक भुवनेश्वर से बाइक से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक टक्कर लगने के बाद सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। घटना के बाद नाराज लोगों ने कई घंटे तक सड़क पर जाम लगाकर रखा जिससे राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा।

मृतकों की पहचान जयप्रकाश प्रधान (24) और मीनाकेतन बिंधनी (25) के रूप में की गयी है। वे भद्रक ग्रामीण थाना क्षेत्र के हातीसाही और रामनगर गांवों के निवासी थे।

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में