मोबाइल कांटेक्ट लिस्ट में दिख रहा आधार हेल्पलाइन नंबर, UIDAI ने दी अपनी सफाई

मोबाइल कांटेक्ट लिस्ट में दिख रहा आधार हेल्पलाइन नंबर, UIDAI ने दी अपनी सफाई

मोबाइल कांटेक्ट लिस्ट में दिख रहा आधार हेल्पलाइन नंबर, UIDAI ने दी अपनी सफाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 3, 2018 1:11 pm IST

नई दिल्ली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने.आधार धारकों को यह जानकारी दी है कि उन्होंने किसी भी मोबाईल नंबर के साथ आधार के कॉन्टेक्ट नंबर को जोड़ने की प्रक्रिया नहीं की है। 

ये भी पढ़ें –सोशल मीडिया की निगरानी नहीं करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- वापस लिया प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि कुछ मोबाईल यूजर्स ने इस बात पर आपत्ति उठाई थी कि उन्होंने अपने अड्रेस बुक में आधार का कथित हेल्पलाइन नंबर सेव नहीं किया है बावजूद उसके उन्हें ये नंबर टेलीकॉम कम्पनी प्रदान कर रही है। रिपोर्ट्स पर बयान जारी किया है। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि उसने किसी भी टेलिकॉम कंपनी को अपना हेल्पलाइन नंबर यूजर्स के कॉन्टैक्ट लिस्ट में फीड करने को नहीं कहा है। 

 

 

UIDAI ने ट्विटर पर बताया है कि यूजर्स के फोन में जो नंबर सेव हुआ है वह 1800-300-1947 है। यह हेल्पलाइन नंबर पुराना है और इनवैलिड भी। UIDAI ने कहा है कि यह लोगों के बीच असमंजस पैदा करने के लिए किया गया काम है। बता दें कि यह नंबर ऐंड्रॉयड यूजर्स के फोन में ही सेव मिला है। UIDAI ने यह भी साफ किया है कि जो नंबर लोगों के फोन में सेव है, वह पिछले 2 साल से इनवैलिड है। UIDAI का नया टोल फ्री नंबर 1947 है। 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में