संरा महासभा के अध्यक्ष की मंगलवार से चार दिवसीय भारत यात्रा

संरा महासभा के अध्यक्ष की मंगलवार से चार दिवसीय भारत यात्रा

संरा महासभा के अध्यक्ष की मंगलवार से चार दिवसीय भारत यात्रा
Modified Date: February 4, 2025 / 09:48 pm IST
Published Date: February 4, 2025 9:48 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग भारत का चार दिवसीय दौरा करेंगे। उनकी यह यात्रा मंगलवार से शुरू होगी।

सितंबर में वैश्विक निकाय में पद संभालने वाले यांग इससे पहले कैमरून के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा (पीजीए) के 79वें सत्र के अध्यक्ष यांग विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं।

यांग के कार्यकाल में, संयुक्त राष्ट्र ने ‘भविष्य के लिए एक समझौता’ अपनाया है जो ‘‘बेहतर कल के लिए एक बहुपक्षीय समाधान’’ दृष्टि दस्तावेज है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री और यांग आपसी हित के प्रमुख बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’’

यांग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।

नयी दिल्ली के अलावा यांग बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘यांग का इंफोसिस और भारतीय विज्ञान संस्थान का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।’’

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

******** Bottom Sticky *******