Meat Ban Order: अचानक जारी हुआ बड़ा आदेश! मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर रोक… आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?
Meat Ban Order: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए मैहर में जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। प्रशासन ने मां शारदा धाम और उसके आसपास के क्षेत्रों में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
nonveg ban/ image source: IBC24
- नवरात्रि पर मांस बिक्री प्रतिबंध
- मां शारदा धाम क्षेत्र में रोक
- 19 से 27 मार्च तक आदेश
Meat Ban Order: मैहर: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए मैहर में जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। प्रशासन ने मां शारदा धाम और उसके आसपास के क्षेत्रों में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं, इसलिए धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Maihar Navratri News: नवरात्रि पर मांस बिक्री प्रतिबंध
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवरात्रि के पूरे समय मां शारदा धाम क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे की बिक्री नहीं की जाएगी। इस अवधि में दुकानदारों को इन खाद्य पदार्थों की बिक्री से पूरी तरह दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवरात्रि के दौरान मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई और धार्मिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
Navratri 2026 Maihar: जिला प्रशासन ने जारी आदेश
गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मैहर स्थित मां शारदा धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर और आसपास के इलाकों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए आज धन हानि! इस वजह से बनेंगे बिगड़े काम, समझदारी से लें फैसले, पढ़ें रविवार का राशिफल
- ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान! चीन-ब्रिटेन समेत कई देशों से की बड़ी अपील, बोले- इस जगह को सुरक्षित करने भेजो जहाज
- सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, गाड़ियों पर भी लगी रोक, तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री का बड़ा फैसला
- Raipur Dial 112 Viral Video: रायपुर में ऐसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था..? पुलिस की गाड़ी के साथ ये खतरनाक काम करता रहा युवक, बगल से ही गुजर रही थी ट्रक, फिर जो हुआ

Facebook


