उप्र: मोटरसाइकिल और जीप की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत

उप्र: मोटरसाइकिल और जीप की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत

उप्र: मोटरसाइकिल और जीप की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: August 11, 2021 4:39 pm IST

सम्भल (उत्तर प्रदेश), 11 अगस्त (भाषा) सम्भल के गुन्नौर क्षेत्र में बुधवार को एक जीप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के पास एक जीप और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में रामनिवास (50), अनिकेत (5) और एक तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विपनेश (23) और प्रीति (21) को मुरादाबाद के अस्पताल में भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मरने वाले पांचों लोग मोटरसाइकिल पर ही सवार थे। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम शफीक


लेखक के बारे में