उप्र : अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

उप्र : अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

उप्र : अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: October 15, 2022 2:11 pm IST

नोएडा, 15 अक्टूबर (भाषा) जिले के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई, तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दिल्ली के मालवीय नगर के रहने वाले उत्कर्ष (28 वर्ष) तथा विशाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर आज सुबह करीब साढ़े सात बजे एलिवेटेड रोड से जा रहे थे। तभी तेज गति से जा रही उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

त्रिवेदी के अनुसार, इस घटना में दोनों अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उत्कर्ष की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि विशाल की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

नोएडा (भाषा) थाना फेस -2 क्षेत्र के सेक्टर 85 में रहने वाले एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रजनीश नाम युवक के रूप में हुई है। देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में