उप्र : लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

उप्र : लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

उप्र : लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत, 22 अन्य घायल
Modified Date: April 23, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: April 23, 2026 4:12 pm IST

लखीमपुर खीरी, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गजियापुर मार्ग पर हुआ।

पढुआ थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी पीड़ित शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव के निवासी थे और पड़ोसी जिले बहराइच के कारीकोट मंदिर में ‘मुंडन’ समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसा पढुआ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।

मृतकों की पहचान नैंसी (15), राज कुमारी (35), मखाना (45), कोमल (12) और पंछी (16) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत


लेखक के बारे में