उत्तराखंड : पौड़ी में बस पलटी, 24 यात्री घायल

उत्तराखंड : पौड़ी में बस पलटी, 24 यात्री घायल

उत्तराखंड : पौड़ी में बस पलटी, 24 यात्री घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: July 21, 2022 8:56 pm IST

देहरादून, 21 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बृहस्पतिवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस पलट गयी, जिससे उसमें सवार 24 यात्री घायल हो गए।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह पांच बजे के करीब चंडी पुल और भीमगौडा के बीच हुई, जब बस टनकपुर से ऋषिकेश जा रही थी।

हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें से 11 सुरक्षित बच गए। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा दीप्ति

दीप्ति धीरज

धीरज


लेखक के बारे में