उत्तराखंड के टिहरी में कार खाई में गिरने से दंपति की मौत

उत्तराखंड के टिहरी में कार खाई में गिरने से दंपति की मौत

उत्तराखंड के टिहरी में कार खाई में गिरने से दंपति की मौत
Modified Date: May 27, 2023 / 10:00 pm IST
Published Date: May 27, 2023 10:00 pm IST

नयी टिहरी, 27 मई (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले के गाजा-खादी मोटर मार्ग पर शनिवार को कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तहसीलदार रेनू सैनी ने बताया कि दंपति भलियालपानी से दिल्ली जा रहे थे। गाजा से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ।

सैनी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह चौहान और उनकी पत्नी भरोसी देवी (45) के रूप में हुई है।

राजस्व पुलिस और एसजीआरएफ कर्मियों को शवों को बरामद करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में