आग की लपटों से घिरी देवभूमि, उत्तराखंड में सैकड़ों एकड़ जंगल खाक

आग की लपटों से घिरी देवभूमि, उत्तराखंड में सैकड़ों एकड़ जंगल खाक

आग की लपटों से घिरी देवभूमि, उत्तराखंड में सैकड़ों एकड़ जंगल खाक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 22, 2018 7:42 am IST

देहरादून। उत्तराखंड और श्रीनगर के पहाड़ी जंगलों में फैली आग ऋषिकेष-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे 58 तक पहुंच चुकी है। भीषण आग से जंगल  तबाह हो गए हैं। पांच दिनों ये आग विकराल रुप धारण कर लिया है।

ये भी पढ़ें- भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ एम रवि और सीएसपी वीरेंद्र सतपथी को समन जारी

आग की तेज लपटों ने कई जंगली-जानवरों को भी अपने चपेट में लिया है। तेजी से फैल रहे आग के कारण वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 

चम्पावत की देवीधुरा रेंज में लगातार दो दिनों से सैकड़ों एकड़ जंगल जलकर खाक हो गए हैं। लोगों का धुएं से जीना मुश्किल हो गया है। आग को बुझाने में प्रशासन भी असफल साबित हो रही है और उसके सारे इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- डाबर कंपनी के मालिक प्रदीप बर्मन पर ईडी का शिकंजा, 20.87 करोड़ की संपत्ति जब्त

ये भी पढ़ें-सोची में मोदी ने कहा- शंघाई सहयोग संगठन में भारत को सदस्यता दिलाने का शुक्रिया

यह आग अब रिहायशी इलाकों तक फैल गई है। चीड़ के जंगलों में इतनी भीषण आग लगी है कि वन विभाग आग बुझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। आग के कारण टिहरी, खिर्सू, चकराता, उत्तरकाशी, श्रीनगर हरिद्वार के जंगल चार दिनों से जल रहे हैं। जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में