हरिद्वार वन प्रभाग में बाघ शावकों की मौत के मामले में उत्तराखंड सरकार ने जांच के आदेश दिए

हरिद्वार वन प्रभाग में बाघ शावकों की मौत के मामले में उत्तराखंड सरकार ने जांच के आदेश दिए

हरिद्वार वन प्रभाग में बाघ शावकों की मौत के मामले में उत्तराखंड सरकार ने जांच के आदेश दिए
Modified Date: May 21, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: May 21, 2026 7:44 pm IST

ऋषिकेश, 21 मई (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में मारे गए बाघ के दो शावकों के संबंध में उत्तराखंड सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

एक साल की उम्र के दो बाघ शावकों के शव 18—19 मई की रात को बरामद हुए थे, इनमें से एक शावक नर तथा दूसरा मादा थी । शिकार करने के बाद इन शावकों के पैर काट लिए गए थे ।

बाघ शावकों के शव जिस जगह पड़े मिले थे, वहीं एक भैंस का अधखाया शव भी मिला था। वन अधिकारियों को आशंका है कि आरोपियों ने भैंस के शव पर जहर डाल दिया होगा और जहर लगा शव खाने से इन शावकों की मृत्यु हो गई होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने उनके पैर काट दिए होंगे ।

घटना के संबंध में अब तक श्यामपुर रेंज के रहने वाले एक वन गुर्जर (वनों में रहने वाली घुमंतू जनजाति) को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं ।

भाषा सं, दीप्ति रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में