Crocodile Attack Video Gonda: सास के अंतिम संस्कार के बाद दामाद के साथ बड़ा हादसा.. नदी में नहाते वक़्त खींच ले गए मगरमच्छ, सामने आया ये हैरान कर देने वाला वीडियो
Crocodile Attack Video Gonda: गोंडा में सरयू नदी में नहाते युवक को मगरमच्छ खींच ले गया, SDRF और गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
Crocodile Attack Video Gonda || Image- AI Generated File
- सरयू नदी में नहाते युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला
- सास के अंतिम संस्कार में आया था युवक दीपक शर्मा
- SDRF और गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सरयू नदी में नहाने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है। युवक की पहचान 30 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में हुई है। दीपक ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था। (Crocodile Attack Video Gonda) घटना के बाद से वह लापता है और उसकी तलाश जारी है। खुद गोताखोर भी नाव लेकर लगातार दीपक की तलाश में जुटे हुए है लेकिन अबतक उनकी कोई खबर नहीं मिल सकी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सास के अंतिम संस्कार में पहुंचा था दीपक
जानकारी के मुताबिक दीपक शर्मा अपनी सास उर्मिला देवी के निधन के बाद गोंडा के उमरी गांव आया था। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान उसने नदी किनारे चिता के लिए गड्ढा खोदने में मदद की। इसके बाद वह सरयू नदी में नहाने चला गया। तभी अचानक नदी से एक मगरमच्छ बाहर आया और दीपक के सिर को जबड़े में दबाकर उसे पानी के अंदर खींच ले गया।
किया था मना, फिर भी उतरा नदी में
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो गई। (Crocodile Attack Video Gonda) प्रत्यक्षदर्शी राजेश शुक्ला ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने दीपक को नदी में उतरने से मना किया था, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
SDRF और गोताखोर जुटे तलाश में
घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और नाव चालकों ने तुरंत युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई। प्रशासन ने अब लखनऊ से SDRF की टीम को भी बुलाया है, ताकि सर्च ऑपरेशन को तेज किया जा सके। फिलहाल परिवार और गांव के लोग दीपक के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
UP: गोंडा में मगरमच्छों का कहर, नोएडा का युवक लापता! 🐊🚨
नोएडा से अंतिम संस्कार में आए दीपक को मगरमच्छों ने नदी में खींचा। घंटों रेस्क्यू के बावजूद दीपक का कुछ पता नहीं चला। क्या घाटों पर कोई सुरक्षा नहीं है? भगवान परिवार को हिम्मत दे। ⚖️⚠️#Gonda #Noida #CrocodileAttack… pic.twitter.com/swJlAurrrt
— Ankit Kaushik {पत्रकार} (@ankitka96062636) May 21, 2026

Facebook


