उत्तराखंड : कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

उत्तराखंड : कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

उत्तराखंड : कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल
Modified Date: April 24, 2023 / 04:50 pm IST
Published Date: April 24, 2023 4:50 pm IST

नयी टिहरी(उत्तराखंड), 24 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में सोमवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।

क्षेत्र के उपजिलाधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे क्षेत्र के गूलर-गजा मोटर मार्ग पर तब हुई जब हिंडोला से ऋषिकेश जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की ओर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। दो अन्य दुर्घटना में घायल हुए हैं जिनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।

नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्रनगर के गूलर पटटी निवासी विकास सिंह और अमित चौहान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति धीरज

धीरज


लेखक के बारे में