उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मृत्यु

उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मृत्यु

उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मृत्यु
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 16, 2022 5:11 pm IST

गोपेश्वर, 16 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को आदिबद्री-सिलपाटा मार्ग पर एक कार के 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो शिक्षकों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह हुई और कार में तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान देहरादून निवासी उमेद सिंह नेगी और हिमांशु के रूप में हुई है तथा दोनों की उम्र 45 वर्ष थी। पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान हल्द्वानी के रहने वाले ललित (36) के रूप में की गयी है।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति अमित

अमित


लेखक के बारे में