U-19 Indian Team World Cup: भारत के यंगस्टर्स ने रचा इतिहास.. विश्वकप ख़िताब जीतने पर सचिन, कोहली ने दी बधाई, देशभर में जश्न का माहौल
Vaibhav Sooryvanshi Batting Highlights: उनकी 175 रन की पारी में से 150 रन सिर्फ बाउंड्री से आए, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और युवा वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Vaibhav Sooryvanshi Batting Highlights || Image- Surya Kumar Yadav Twitter
- वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की ऐतिहासिक पारी
- भारत छठी बार अंडर 19 विश्व कप चैंपियन
- कोहली सचिन गंभीर समेत क्रिकेट जगत की बधाई
मुंबई: चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत समूचे क्रिकेट जगत ने भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है। (Vaibhav Sooryvanshi Batting Highlights) चौदह वर्ष के वैभव सूर्यवंशी के 80 गेंद में 175 रन की मदद से भारत ने फाइनल में नौ विकेट पर 411 रन बनाकर इंग्लैंड को सौ रन से हराया।
2008 में अंडर 19 खिताब जीत चुके कोहली ने एक्स पर लिखा, ‘‘भारत की अंडर 19 टीम को फिर विश्व कप जीतने पर बधाई। आयुवर्ग क्रिकेट में हमारा दबदबा कायम है। पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई।’’ भारत के मुख्य कोच गंभीर ने कहा, ‘‘तुम सभी पर गर्व है। भविष्य उज्ज्वल है। इंडिया अंडर 19।’’
Congratulations to the U-19 Indian team for lifting the World Cup once again. Our domination in the age group cricket and beyond continues. Well done to the whole squad and the support staff. 👏🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2026
वहीं महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘चैम्पियंस। इस युवा टीम और इसके बेखौफ खेल पर गर्व है। पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘आपके पास एक सूर्यवंशी है तो इस तरह का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन लाजमी है। शानदार प्रदर्शन वैभव।’’
Champions!
So proud of this young group and the fearless cricket they played. Well done to the entire team, including coaches and support staff. Enjoy the moment!
When you have a Sooryavanshi, a timeless blockbuster is expected! Well done, Vaibhav! pic.twitter.com/wGXtwt55SS
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 6, 2026
भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने लिखा, ‘‘प्रतिभा, निडरता और दृढ़ता के साथ बेदाग प्रदर्शन। अंडर 19 टीम ने बता दिया कि वे क्या कर सकते हैं। जबर्दस्त आत्मविश्वास और कौशल का प्रदर्शन।’’
A flawless campaign powered by talent, fearlessness and audacity.
The white ball game keeps on moving rapidly and this batch of under – 19’s have shown us how much more they are willing to push with bat.
Incredible confidence and skill to be able to do what this @BCCI under 19… pic.twitter.com/IFeoLyApvg
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) February 6, 2026
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सूर्यवंशी की खास तौर पर तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘वैभव का शानदार प्रदर्शन। क्या खास सोचकर उतरते हो। फाइनल में क्लास पारी।’’
6th time U-19 World Cup Winners!!🇮🇳 You boys are so young yet extraordinary⭐️ You’ve announced yourselves as champions and made the whole nation proud tonight 💙🥳 pic.twitter.com/XhHVVXelzE
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) February 6, 2026
वैभव के बदौलत भारत 6वीं बार बना विश्व चैंपियन
क्रिकेट के नए ‘वंडरकिड’ वैभव सूर्यवंशी (175 रन, 80 गेंद, 15 छक्के) ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शायद सबसे प्रभावशाली पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा खिताब अपने नाम किया।
दिलचस्प बात है कि भारत ने पिछली बार 2022 में वेस्टइंडीज में इंग्लैंड को हराकर ही खिताब जीता था। (Vaibhav Sooryvanshi Batting Highlights) भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी जो टूर्नामेंट के इतिहास में देश के दबदबे को दिखाता है। दसवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी के शतक से नौ विकेट पर 411 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया
चौदह साल के सूर्यवंशी ने यादगार पारी खेली और महज 55 गेंद में तीन अंक का आंकड़ा छूकर इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है और टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने इंग्लैंड की टीम कालेब फाल्कोनर (115 रन, 67 गेंद) के शतक और सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स (66 रन) के अर्धशतक के बावजूद 40.2 ओवर में 311 रन ही बना सकी। सूर्यवंशी ने यह पारी तब खेली जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने सिर्फ 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दूसरा अर्धशतक महज 23 गेंद में बना लिया।
मैदान पर दिखा सूर्यवंशी का तूफ़ान
उनकी 175 रन की पारी में से 150 रन सिर्फ बाउंड्री से आए, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और युवा वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिसंबर में दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बनाए गए अपने 14 छक्कों के रिकॉर्ड को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया।
सूर्यवंशी के नाम अब अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन (71 गेंद में) बनाने का रिकॉर्ड भी है। (Vaibhav Sooryvanshi Batting Highlights) उन्होंने इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयेस के 98 गेंद में 150 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। उनके दबदबे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 100 से 150 रन तक पहुंचने के दौरान दूसरे छोर पर खड़े वेदांत त्रिवेदी ने सिर्फ चार गेंदों का सामना किया।
उनकी बल्लेबाजी इतनी आक्रामक थी कि आधे मैच तक भारत का रन रेट लगभग 10 था और उस समय टीम का अनुमानित स्कोर 500 रन के करीब था। बिहार के समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने दो घंटे से भी कम समय में क्रिकेट जगत को चकित कर दिया, लेकिन 26वें ओवर में मैनी लम्सडेन की शॉर्ट गेंद को स्कूप करने की कोशिश में आउट हो गए। विकेटकीपर थॉमस रियू ने उनका कैच लपका।
इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस यादगार पारी के लिए सूर्यवंशी को बधाई दी। उन्होंने अपने कप्तान आयुष म्हात्रे (51 गेंद में 53 रन) के साथ सिर्फ 19 ओवर में 142 रन जोड़े। म्हात्रे अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए।
सूर्यवंशी ने अकेले इस चरण में 22 छक्के जड़ दिए और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के 2022 में बनाए गए 18 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर राल्फी अल्बर्ट पर 27 और ऑफ स्पिनर फरहाद अहमद पर 22 रन बटोरे।
उनके आउट होने के बाद अभिज्ञान कुंडू (31 गेंद में 40 रन), वेदांत त्रिवेदी (36 गेंद में 32 रन), विहान मल्होत्रा (36 गेंद में 30 रन) और कनिष्क चौहान (20 गेंद में नाबाद 37 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। (Vaibhav Sooryvanshi Batting Highlights) भारत 400 रन के पार पहुंचकर जीत का प्रबल दावेदार बन गया और गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। आर एस अंबरीश ने तीन विकेट, जबकि दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए बेन मेयेस ने 45 और कप्तान थॉमस रियू ने 31 रन बनाए, जबकि फाल्कनर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- भारत की पुरुष टीम कोरिया से हारी, महिला टीम हार के बाद खिताब बचाने में नाकाम रही
- भुई के अर्धशतक से बड़े स्कोर की बढ़ रहे आंध्र के खिलाफ मुकेश ने कराई बंगाल की वापसी
- कुलदीप सेन के पांच विकेट से मध्यप्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 194 रन पर समेटा
- फाइनल से पहले बचपन के कोच ओझा का वाट्सऐप संदेश सूर्यवंशी के लिए ‘कमाल’ कर गया
- मुंबई को 120 रन पर आउट करने के बाद कर्नाटक ने बनाया दबदबा
- झारखंड के आदित्य सिंह ने जड़ा अर्धशतक, पर उत्तराखंड के गेंदबाजों ने दबदबा बनाया

Facebook


