भारत की पुरुष टीम कोरिया से हारी, महिला टीम हार के बाद खिताब बचाने में नाकाम रही

भारत की पुरुष टीम कोरिया से हारी, महिला टीम हार के बाद खिताब बचाने में नाकाम रही

भारत की पुरुष टीम कोरिया से हारी, महिला टीम हार के बाद खिताब बचाने में नाकाम रही
Modified Date: February 6, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: February 6, 2026 7:27 pm IST

किंगदाओ, पांच फरवरी (भाषा) भारत की महिला टीम का खिताब बचाने का सफर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को चीन की दूसरे दर्जे की टीम से मिली 0-3 की हार के बाद निराशाजनक तरीके से खत्म हो गया जबकि पुरुष टीम को कोरिया से 1-3 से हार मिली।

भारतीय महिला टीम ने 2024 में इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था लेकिन इस बार पी वी सिंधू के नहीं खेलने से भारत की संभावनाओं को धक्का लगा।

टूर्नामेंट में इससे पहले दो मैच जीत चुकी दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी शर्मा दसवीं रैंकिंग वाली गाओ फांग जि से एकतरफा मुकाबले में 9 . 21, 9 . 21 से हार गई ।

विश्व जूनियर चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता 17 वर्ष की तन्वी चीनी खिलाड़ी की रफ्तार का सामना नहीं कर सकी ।

गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने जुझारू खेल दिखाया लेकिन दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी जिया यि फान और झांग शू शियान से 22 . 24, 18 . 21 से पराजय का सामना करना पड़ा ।

पहले गेम में 10 . 16 से पिछड़ने के बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करके बराबरी की लेकिन करीबी मुकाबले में पहला गेम गंवा दिया । दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी के पास 13 . 10 की बढत थी लेकिन फिर लगातार अंक गंवाकर चीनी जोड़ी को जीत सौंप दी ।

रक्षिता रामराज निर्णायक दूसरे एकल में शू वेन जिंग से 70 मिनट के मुकाबले में 14 . 21, 21 . 15, 17 . 21 से हार गई ।

भारत ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में म्यामांर को 5 . 0 से हराया था लेकिन थाईलैंड से 2 . 3 से हार गई थी ।

वहीं लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के बिना पुरुष टीम कोरिया के सामने टिक नहीं पाई।

भारत ने शीर्ष एकल खिलाड़ी लक्ष्य को नहीं उतारने का फैसला किया जो पीठ में दर्द महसूस कर रहे थे। वह जापान के खिलाफ भारत के पिछले मैच में नहीं खेले थे और इससे पहले ग्रुप-चरण मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन यू से हार गए थे।

उनकी गैरमौजूदगी में आयुष शेट्टी को शुरुआती पुरुष एकल में दुनिया के नंबर 74 यू ताए बिन से 84 मिनट के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत 0-1 से पीछे हो गया।

युगल में भारत को सात्विकसाईराज की कमी खली जो अपने पिता की पहली पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए घर लौट आए थे। उनकी गैरमौजूदगी में चिराग शेट्टी ने हरिहरन अमसाकरुणन के साथ जोड़ी बनाई लेकिन वे सॉन्ग ह्यून चो और किम वोन हो से 11-21 13-21 से हार गए।

विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने दूसरे एकल में दुनिया के 109वें नंबर के खिलाड़ी चोई जी हूं पर 21-15 21-16 से जीत हासिल करके भारत को उम्मीद की एक किरण दिखाई।

हालांकि जब पृथ्वी कृष्णन और के साई प्रतीक दूसरे युगल में जिन योंग और की डोंग जू से 11-21 16-21 से हार गए तो सब खत्म हो गया।

भाषा मोना नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में