Vande Bharat News: Pet Lovers के लिए खुशखबरी! वन्दे भारत में अब कुत्ते और बिल्लियां भी जाएंगे साथ.. जान लें बुकिंग की पूरी प्रक्रिया

Vande Bharat News: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब पालतू जानवरों (Pets) के लिए खास 'पेट बॉक्स' (Pet Box Service) शुरू हो गई है। यात्री अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित ट्रेन में ले जा सकते हैं। अगर आप भी पेट पेरेंट (Pet Parent) हैं और अपने पालतू जानवर के साथ सफर करना चाहते हैं, तो यह खुशखबरी आपके लिए है..

Vande Bharat News: Pet Lovers के लिए खुशखबरी! वन्दे भारत में अब कुत्ते और बिल्लियां भी जाएंगे साथ.. जान लें बुकिंग की पूरी प्रक्रिया

Vande Bharat News/Image Credit: IBC24

Modified Date: May 11, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: May 11, 2026 4:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 'Pet Parents' के लिए राहत भरी पहल!
  • Pet Box: आपके Pet के लिए सबसे सुरक्षित VIP सीट!

Vande Bharat News: वर्त्तमान समय में, घर में पालतू जानवर पालना एक लोकप्रिय शौक बन गया है। यदि कहीं घूमने जाने का प्लान हो, तो (Pet Lovers) पेट्स को घर पर छोड़ने के बजाय, परिवार के सदस्य की तरह साथ ले जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी पेट पेरेंट (Pet Parent) हैं और अपने पालतू जानवर के साथ सफर करना चाहते हैं, तो यह खुशखबरी आपके लिए है..

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में अब पालतू जानवरों (Pets) के लिए खास ‘पेट बॉक्स’ (Pet Box Service) शुरू हो गई है। यात्री अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित ट्रेन में ले जा सकते हैं, पर इसके लिए रेलवे द्वारा बनाए गए नियमों को मानना बहुत जरूरी है। जान लें, क्या है “पेट बॉक्स सेवा?

Vande Bharat Pet Box Service Rule: क्या है “Pet Box Service”?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में पालतू जानवरों (Pets- विशेषकर कुत्तों और बिल्लियों) के सुरक्षित परिवहन हेतु विशेष मेटल पेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है यह मेटल बॉक्स सिर्फ जानवरों के ट्रांसपोर्ट हेतु ही है। ये बॉक्स ट्रेन के दोनों सिरों पर लगे होते हैं, जिन्हें यात्री कोच से अलग रखा जाता है और पेट्स (Pets) सफर के दौरान इन सुरक्षित डिब्बों में ही सफर करेंगे।

इससे स्पष्ट होता है कि पालतू जानवरों को यात्री केबिन या सीट के पास ले जाने की इजाजत नहीं है ध्यान रखें कि यह सुविधा अभी केवल चुनिंदा वंदे भारत स्लीपर रूट्स पर ही मिल रही है इसलिए यात्रा से पूर्व कृपया अपने प्रस्थान स्टेशन (Departure Station) पर इस जानकारी की पुष्टि (confirm) कर लें।

कौन उठा सकता है इस सेवा का लाभ?

  • जिनकी टिकट कन्फर्म है, सिर्फ वही पेट बुक करा सकते हैं।
  • RAC या वेटिंग टिकट वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
  • पेट बुकिंग के लिए, आप एक PNR पर सिर्फ एक ही जानवर बुक कर सकते हैं।

Pet Box Service Rule:  किन कागजात की आवश्यकता होगी? (Document Required)

  • सफर से 24-48 घंटे पहले का बना हुआ, जानवर का फिटनेस सर्टिफिकेट (Veterinary Fitness Certificate)।
  • अपने पालतू जानवर (Pet) का Vaccination Record (खासकर रेबीज वैक्सीन)।
  • आपका कन्फर्म्ड ट्रेन टिकट (PNR), ये दस्तावेज न होने पर बुकिंग नहीं होगी।

Vande Bharat New Rule: बुकिंग प्रोसेस (Step by Step)

  • वंदे भारत में पेट बॉक्स की ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) की सुविधा फिलहाल नहीं है, बुकिंग स्टेशन जाकर ही करनी होगी।
  • Pet बुकिंग के लिए स्टेशन के पार्सल या लगेज विभाग में जाएं।
  • बेहतर होगा कि आप स्टेशन निकलने के समय से 3 घंटे पहले ही वहां पहुंच जाएं ताकि औपचारिकताएं (Formalities) पूरी करने में जल्दबाजी न हो।
  • दस्तावेज़ दिखाएं और अपने पेट (Pet) का वज़न भी बताएं।
  • टिकट के लिए भुगतान करें और अपना लगेज टिकट प्राप्त करें।

Pet Parents के लिए खास टिप्स!

  • यात्रा शुरू करने से पहले, पेट को ट्रेन की आवाज़ और हलचल से परिचित कराएं।
  • पशु चिकित्सक से उचित परामर्श लें।
  • ध्यान रहे, बॉक्स के निर्देश के अनुसार पानी और खाना पर्याप्त मात्रा में साथ रखें।
  • पेट की ब्रीड, उम्र और सेहत को देखकर ही कोई फैसला करें।
  • कृपया अपनी यात्रा से पहले स्टेशन या हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्धता और नियमों की पुष्टि अवश्य कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.