सवाल आपका है

Varun Sharma on One Nation One Election: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में उतरे एक्टर वरुण शर्मा, कहा –  मैं 2-3 महीने से..

Varun Sharma on One Nation One Election | Image Credit: @AHindinews

Varun Sharma on One Nation One Election | Image Credit: @AHindinews

Varun Sharma on One Nation One Election: नई दिल्ली। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में संविधान सपोर्ट ग्रुप द्वारा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। जंतर-मंतर पर पहुंचे अभिनेता वरुण शर्मा ने कहा, “यह बहुत अच्छी पहल है। मैं 2-3 महीने से इस बारे में पढ़ रहा हूं। आप इस बारे में जितनी जानकारी प्राप्त कर सकें, उतनी जानकारी प्राप्त करें। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से बहुत समय बचेगा।”

Read More: Latest Update on Pension: इन रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश, जानकर हो जाएंगे खुश 

उन्होंने आगे कहा कि यह विचार देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा और चुनावों के प्रभावी और बेहतर आयोजन में मदद करेगा। इस प्रदर्शन में संविधान सपोर्ट ग्रुप के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के महत्व को लेकर अपनी आवाज उठाई।

Read More: CBI Raid Latest News: छत्तीसगढ़ ही नहीं इन राज्यों में सीबीआई ने दी दबिश, कई नेता और अफसर आए जद में 

Varun Sharma on One Nation One Election: प्रदर्शनकारियों का मानना है कि इस पहल से चुनावों की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सशक्त होगी, जिससे सरकारों को अपने कार्यों में अधिक प्रभावी और सुसंगत तरीके से काम करने का मौका मिलेगा।

Exit mobile version