विद्या की पहल ने बुजुर्ग महिला को दिलाई अनोखी गुरुदक्षिणा

विद्या की पहल ने बुजुर्ग महिला को दिलाई अनोखी गुरुदक्षिणा

विद्या की पहल ने बुजुर्ग महिला को दिलाई अनोखी गुरुदक्षिणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 24, 2017 10:52 am IST

इंसानियत आज भी ज़िंदा है और इसका उदहारण है ये कहानी-विद्या साव नाम की महिला को यात्रा करते-करते थंपनूर रेलवे स्टेशन के पास एक बूढ़ी महिला दिखी। महिला की हालत देखकर विद्या को बहुत तरस आया और वो बिना कुछ बोले उसके लिए स्टेशन के ही चाय-स्टाल से कुछ खाने-पीने की चीज ले लाई। जैसे ही उसने बूढ़ी महिला को कुछ खाने दिया वह बुजुर्ग महिला खुश होकर उसे दुआएं देनी लगी। विद्या बहुत भावुक हो गयी और जिस तरीके से बुजुर्ग महिला उससे बात कर रही थी, उससे हैरान भी हो गई, जिसके बाद वो उनसे पूछने लगी कि वह कौन है और यहाँ क्या कर रही थीं?

विधवा मां की तीन बेटियां एक साथ बनीं RAS, भाई बोला अब IAS बनो

विद्या साव को जो जवाब मिला वो बेहद चौकाने वाला था। बुजुर्ग महिला का नाम वत्सा था और वो मलप्पुरम के  एक पब्लिक स्कूल में गणित की टीचर रह चुकी है। विद्या चाहती थी कि वत्सा नाम की इस बुजुर्ग महिला को इस जिंदगी से बाहर निकाले, लेकिन ये काम हो कैसे, ये उसकी समझ में नहीं आ रहा था। आखिर में उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया और वत्सा की फोटो फेसबुक पर डालकर उनकी मौजूदा हालत के बार में पोस्ट लिखा।

इस पोस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आईं और मलप्पुरम पब्लिक स्कूल के कई छात्रों ने विद्या से संपर्क साधा। उन्होंने विद्या के वॉल पर लिखना शुरू किया कि हम वादा करते हैं अपनी टीचर को बहुत अच्छे से रखेंगे, प्लीज आप कल सुबह का इंतजार कीजिये। इस बीच विद्या ने त्रिवेन्द्रम पुलिस को भी इस पूरे मामले की जानकारी दे दी थी. दूसरे दिन सुबह मलप्पुरम के वत्सा टीचर के कई एक्स स्टूडेंट त्रिवेन्द्रम रेलवे स्टेशन पर उतरे और अपनी पूर्व टीचर  को ससम्मान अपने घर ले गए। विद्या का एक अनजान बुजुर्ग महिला के प्रति निभाया गया अदभुत सामाजिक सरोकार और इस स्कूल के पूर्व छात्रों का अपनी पूर्व शिक्षिका के प्रति दर्शाया गया आदरभाव व स्नेह आज के संकुचित होते समाज के लिए एक आदर्श से कम नहीं।

ibc24 web team 


लेखक के बारे में