वांग ने ब्रिक्स को ‘ग्लोबल साउथ’ की अग्रणी ताकत बनाने के लिए चीन, रूस से सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया
वांग ने ब्रिक्स को ‘ग्लोबल साउथ’ की अग्रणी ताकत बनाने के लिए चीन, रूस से सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया
नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को चीन और रूस से ब्रिक्स समूह को “और मजबूत बनाने तथा उसका विस्तार करने” के लिए सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि इसे ‘ग्लोबल साउथ’ की एक “अग्रणी ताकत” बनाया जा सके।
वांग ने कहा कि बीजिंग दोनों देशों के त्वरित विकास और नव-ऊर्जा का संचार करने तथा मानव जाति के शांतिपूर्ण विकास में “योगदान” देने के लिए मॉस्को के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह बात यहां रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान कही।
इस बैठक की जानकारी भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की।
भारत ने इस प्रभावशाली समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 22-23 जून को ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) के सम्मेलन की मेजबानी की। वांग और शोइगु सहित अन्य नेताओं ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया और इसके इतर द्विपक्षीय मुलाकातें कीं।
ब्रिक्स दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाले एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है, जो वैश्विक आबादी के लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के लगभग 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।
भाषा सुमित पारुल
पारुल

Facebook


