एपी एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग, अफरातफरी का माहौल

एपी एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग, अफरातफरी का माहौल

एपी एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग, अफरातफरी का माहौल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 21, 2018 7:32 am IST

 ग्वालियर। दिल्ली से विशाखापटनम जा रही एपी एक्सप्रेस में आज आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह हादसा ग्वालियर के बिरला नगर पुल के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग पहले एक बोगी में लगी और फिर कई बोगियों में फैल गई। ग्वालियर के सभी रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

ग्वालियर के कलेक्टर ने बताया कि एक्सप्रेस में सवार सभी यात्रियों को उतार लिया गया है। वहीं रेलवे पीआरओ ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। जो बोगियां आग से बची हुई हैं, उन्हें अलग कर दिया गया है। ट्रेन में आग लगने से अप और डाउन दोनों रूट पर यातायात प्रभावित हुआ है।

देखिए

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में