Today News and Live Updates 09 June 2025: शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, राजा रघुवंशी मर्डर मामले में कई अहम खुलासे
Today News and Live Updates 09 June 2025: सुकमा IED ब्लास्ट में शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे का पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया, अंतिम सलामी कल

Today News and Live Updates 09 June 2025: रायपुर: सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए साहसी पुलिस अधिकारी, एएसपी आकाश राव गिरपुंजे का पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया। रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल की मर्चुरी में तीन डॉक्टरों की टीम उनके शव का पोस्टमार्टम कर रही है। मर्चुरी के बाहर कलेक्टर, SSP रायपुर, SDM, DIG नक्सल ऑपरेशन सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। सभी की आंखें नम हैं और माहौल बेहद गमगीन है। पोस्टमार्टम के बाद शहीद आकाश राव गिरपुंजे का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान ले जाया जाएगा जहां परिजनों और शुभचिंतकों को अंतिम दर्शन का अवसर मिलेगा। कल 10 जून को सुबह 9 बजे, रायपुर के 4थी बटालियन परेड ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद, महादेव घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
Today News and Live Updates 09 June 2025: इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के बाद लापता उनकी पत्नी सोनम 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं। बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही अपने बॉयफ्रेंड से करवाई थी। पुलिस ने इसे लेकर 4 आरोपियों को गिफ्तार किया है। इस मामले में अब मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि सोनम ने घूमने जाने के लिए टिकट करवाई थी, लेकिन राजा ने मां और सोनम को घूमने जाने से मना किया था। उन्होंने कहा कि अगर राजा को कुंवारा रखती तो अच्छा होता। राजा ने कहा था कि सोनम मुझमें इंट्रेस्ट नहीं लेती है वह शादी नहीं करना चाहता था। सोनम को इस घटना में एक खरोच भी नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि राजा बाहर घूमने जाने मूवी देखने का कहता तो सोनम के घर वाले रिश्ता पक्का होने के बावजूद भी मिलने नहीं देते थे उसे मना कर देते थे।
Dhar News: युवक की हत्या का खुलासा
धार- युवक की हत्या का खुलासा
शराब के लिए दोस्त ने की थी हत्या
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
6 जून को गुराड़िया में मिला था युवक का शव
राजगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
Khargone News: पुलिस ने 2 महिला चोर को किया गिरफ्तार
खरगोन
पुलिस ने 2 महिला चोर को किया गिरफ्तार
बैंक और बाजार में ग्राहकों को बनाती थी निशाना
1 लाख 40 हजार रु के सोने के आभूषण जब्त
कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
Bhopal News: सीएम डॉ मोहन यादव की X पर पोस्ट
भोपाल
सीएम डॉ मोहन यादव की X पर पोस्ट…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी सीएसपी के पारिवारिक मामले में डीएसपी और महिला पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध लिया सख्त एक्शन
कवरेज पर पत्रकारों से भी किया गया था दुर्व्यवहार
DSP प्रभात कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा दोनों को हटाया, DIG कार्यालय में किया सम्बद्ध
Raipur News: कांग्रेस ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार से पूछे सवाल
रायपुर ब्रेकिंग
मोदी जी के प्रधानमंत्री के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार से पूछे सवाल
पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में अराजकता माहौल है बद से बदतर स्थिति निर्मित हुई है ,
अपने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था कितने को नौकरी मिली ,
नोटबंदी से क्या फायदा हुआ ? क्या काला धन वापस आया ? , महंगाई कितनी कम हुई ?
Raipur News: शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की दी श्रद्धांजलि
रायपुर ब्रेकिंग ,
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की दी श्रद्धांजलि ,
कहा कि नक्सलियों की ये अमानवीय नापाक हरकत है,
शहीद आकाश राव की वीरता, बहादुरी और शहादत का प्रदेश सदैव ऋणी रहेगा ….
Keshkal News: बाइक और स्कूटी में टक्कर
केशकाल-
बाइक और स्कूटी में टक्कर
एक नाबालिग बच्चे की मौत
महिला गंभीर, इलाज जारी
विश्रामपुरी मार्ग पर हुआ हादसा
केशकाल थाना क्षेत्र की घटना
Indore News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशांक सिंह के बगलें पर आरोपियों को किया पेश
इंदौर : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशांक सिंह के बगलें पर आरोपियों को किया पेश ,
इंदौर : राजा सोनम केस अपडेट
तीनो आरोपी राज कुशवाह , विशाल चौहान और आकाश राजपूत को रेजिडेंसी क्षेत्र में न्यायधीश के घर पर किया पेश ,
सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट में नहीं किया पेश ,
ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय लेकर जाएगी पुलिस
सम्भवत फ्लाइट से आरोपियो को ले जाएंगे शिलांग
Jabalpur News: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से छात्र ने लगाई थी छलांग
जबलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से छात्र ने लगाई थी छलांग…
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा था दम..
MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र शिवांश गुप्ता ने की थी खुदकुशी…
गढ़ा थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच…
Indore News: राज कुशवाह को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा
इंदौर:
राज कुशवाह को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा
सोनम के घर आता जाता था राज कुशवाह
राजा रघुवंशी की डेड बॉडी जिस दिन इंदैर आई थी
उस दिन राज कुशवाह भी था मौके पर मौजूद
राज कुशवाह अंतिम संस्कार में भी हुआ था शामिल
Raipur News: CM विष्णुदेव साय RKCH पहुंचे
CM विष्णुदेव साय RKCH पहुंचे…
सर्जिकल ICU में भर्ती घायल TI और SDOP का हालचाल जान रहे है…
डॉक्टरों से ले रहे है जानकारी….
Ghazipur News: मेघालय पुलिस की टीम गाजीपुर पहुंची
गाजीपुर- राजा रघुवंशी हत्याकांड
मेघालय पुलिस की टीम गाजीपुर पहुंची
सोनम को शिलांग लेकर जाएगी
Indore News: राज कुशवाह को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा
इंदौर : राज कुशवाह को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा..
सोनम के घर आता जाता था राज
राजा रघुवंशी की डेड बॉडी जिस दिन आई थी इंदौर उस दिन राज कुशवाह भी था मौके पर मौजूद
अंतिम संस्कार में भी हुआ था शामिल
सोनम के पड़ोसियों के मुताबिक, पड़ोसियों को गाड़ी में लेकर पहुँचा था अंतिम संस्कार में
Indore News: आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी
इंदौर : राजा सोनम केस अपडेट
आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी
तीनो आरोपी राज कुशवाह , विशाल चौहान और आकाश राजपूत को वीसी से पेश करेगी पुलिस
क्राइम ब्रांच थाने पर है फिलहाल तीनो आरोपी
पेशी के बाद मेघालय लेकर जाएगी पुलिस ।
Bhopal News: अब तक नहीं मिला 03 साल के मासूम का सुराग
भोपाल
भोपाल से जयपुर खाटू श्याम मन्दिर दर्शन के लिए गए परिवार के बेटे के अपहरण का मामला….
अब तक नहीं मिला 03 साल के मासूम का सुराग..
पीड़ित परिवार के सभी लोग भोपाल से पहुंचे सीकर…
06 जून को एक अंजान युवक ले गया था गोदी में उठाकर…
भोपाल में जहां रहता है परिवार, उस कालोनी के लोग कर रहे प्रार्थना….
Fatehpur News: बिजली विभाग का बड़ा कारनामा
फतेहपुर-
बिजली विभाग का बड़ा कारनामा
बांस के खंभे के सहारे की बिजली की सप्लाई
आंधी-तूफान में टूट गया था बिजली का पोल
असोथर कस्बे के नरैनी फीडर का मामला
Raipur News: CM विष्णुदेव साय घायल TI और SDOP का हालचाल जानने पहुंचेंगे RKCH
DGP, सेकेट्री होम, SDG नक्सल समेत पुलिस के आलाधिकारी RKCH पहुंचे….
CM विष्णुदेव साय घायल TI और SDOP का हालचाल जानने पहुंचेंगे RKCH….
सुकमा में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए है TI सोनल ग्वाला और SDOP भानु चंद्राकर….
Raipur News: शहीद ASP आकाश गिरपुंजे का पार्थिव शरीर उनके कुशालपुर स्थित घर पहुंचा
रायपुर ब्रेकिंग ,
नक्सली हमले में शहीद ASP आकाश गिरपुंजे का पार्थिव शरीर उनके कुशालपुर स्थित घर पहुंचा ,
घरवालों और मौहल्ले वालों की आंखें हुई नम ,
घर के सामने उमड़ी लोगों की भीड़ ,
काफी संख्या में पुलिस के अफसर और जवान मौजूद ,
Pilibhit News: बाघ के हमले से किसान की मौत
पीलीभीत- बाघ के हमले से किसान की मौत
गन्ने के खेत में काम करने गया था किसान
न्यूरिया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव की घटना
Damoh News: किसानों ने निकाली आक्रोश रैली
दमोह- किसानों ने निकाली आक्रोश रैली
कई मांगो को लेकर किया अर्ध नग्न प्रदर्शन
तपती धूप में सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने किसानों का किया समर्थन
Jabalpur News: नवनिर्मित दमोहनाका फ्लाईओवर का लोकार्पण करने की मांग
जबलपुर- नवनिर्मित दमोहनाका फ्लाईओवर का लोकार्पण करने की मांग
कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
4 दिन में नहीं खोला फ्लाईओवर तो कांग्रेस जनता से करवा देगी लोकार्पण
करीब 1 हज़ार करोड़ रु की लागत से हुआ है फ्लाईओवर का निर्माण
मदनमहल से दमोहनाका के बीच बना है प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर
Indore News: राजा रघुवंशी हत्या मामले के बाद सोनम के घर पर पुलिस तैनात
इंदौर : राजा रघुवंशी हत्या मामले के बाद सोनम के घर पर पुलिस तैनात
सोनम रघुवंशी के घर पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई
सोनम के परिजन ने घटना का खुलासा होने के बाद से बंद कर रखे है दरवाजे
घर पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए बल तैनात
Shillong News: राजा रघुवंशी मर्डर मामले में बड़ा खुलासा
शिलांग-
राजा रघुवंशी मर्डर मामले में बड़ा खुलासा
राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई
धारदार हथियार से मारने की पुष्टि
राजा के सिर पर दो निशान मिले
UP News: सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद का बयान
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश- राजा रघुवंशी हत्याकांड
सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा
जब उसने मुझे फोन किया, तो मैं भावुक हो गया
बाद में पुलिस को सूचित किया- गोविंद
जब तक मैं सोनम से नहीं मिल जाता, कुछ नहीं कह सकता
पिछले 72 घंटों से मैं जाग रहा हूं- गोविंद
Bhopal News: 19 जून को मध्यप्रदेश आयेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
भोपाल……
19 जून को मध्यप्रदेश आयेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू……
विश्व सिकल सेल दिवस पर
बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम….
बड़वानी जिले के तलून गांव में होगा कार्यक्रम….
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को किया जायेगा सशक्त….
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित….
सिकल सेल रोगियों के लिए प्रभावित 33 जिलें में लगाये जाएँगे विशेष शिविर….
Gwalior News: हिंदू धर्म त्यागने की शपथ
बिग ब्रेकिंग…
ग्वालियर
हिंदू धर्म त्यागने की शपथ,
तीन दिवसीय बुद्ध गाथा सम्मेलन में दिलाई,
बौद्धचार्य सूरज राही ने दिलाई शपथ,
शपथ….. मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को इश्वर नहीं मानूंगा,
उनकी पूजा भी नही करूंगा,
हिंदू देवी देवताओं को नही मानूंगा,
भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार है, ये गलत है,
मैं बौद्ध धर्म के विरूद्ध कोई भी नही करूंगा,
ब्राहम्णों के हाथों से कोई कार्य नही करवाउंगा,
बौद्ध धर्म के रास्ते पर काम करूंगा,
अपने पुराने धर्म को त्यागता हूं, बौद्ध को अपनता हूं,
मेरा अब नया जन्म हो रहा है- बौद्धचार्य सूरज राही
भितरवार के धाकड़ खिरिया के बुद्ध विहार में हुआ था तीन दिवसीय सम्मेलन,
सम्मेलन में दिलाई गयी शपथ।
Raipur News: IIM में दो दिवसीय चिंतन शिविर खत्म
IIM में दो दिवसीय चिंतन शिविर खत्म
CM समेत सभी मंत्री चिंतन शिविर में हुए थे शामिल
कई विषयों पर विषय विशेषज्ञों ने दिया व्याख्यान
Pathalgaon News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
पत्थलगांव- तालाब में डूबने से युवक की मौत
नहाने के दौरान पैर पिसलने से हुआ हादसा
पत्थलगांव थाने के पंडरीपानी गांव की घटना
Balrampur News: सड़क निर्माण मे भ्रष्टाचार का मामला
बलरामपुर
सड़क निर्माण मे भ्रष्टाचार का मामला
पीएम जनमन योजना के तहत भ्रष्टाचार
युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
PMGSY कार्यालय का किया घेराव
सामरी विस में 54 सड़को का हो रहा है निर्माण
Dhamtari News: कुरूद नगर पंचायत में चला बुलडोजर
धमतरी
कुरूद नगर पंचायत में चला बुलडोजर
ठेला, फ्लेक्स, होर्डिंग पर चला बुलडोजर
300 फ्लेक्स, 200 नेमप्लेट होर्डिंग्स, 30 शेड और 10 छोपड़ी पर चला बुलडोजर
12 जून तक चलेगा अतिक्रमण पर कार्रवाई
Indore News: राजा रघुवंशी की माँ का बड़ा बयान
इंदौर : राजा रघुवंशी की माँ का बड़ा बयान
राजा को कुंवारा रखती तो अच्छा होता
राजा ने कहा था कि सौनम मुझ में इंट्रेस्ट नही लेती है मुझे शादी नहीं करना
सौनम ने घूमने जाने कि टिकट करवाई थी
राजा ने माँ को घूमने जाने के लिए मना किया था ,
राजा ने सौनम को घूमने जाने के लिए मना किया लेकिन उसने टिकट करवॉ ली थी
सौनम ने सिर्फ जाने की टिकट करवाई थी आने की नही
जाने के दिन पहले की थी शॉपिंग
सौनम को तो एक खरोच नही आई वो तो वैसी है
उसके घर वाले रिश्ता पक्का होने पर भी मिलने नहीं देते थे
राजा बाहर घूमने जाने मूवी देखने का कहता तो घर वाले मना कर देते थे
Jabalpur News: शराब दुकान में बदमाशों ने किया पथराव
जबलपुर- शराब दुकान में बदमाशों ने किया पथराव
फ्री में शराब ना देने पर जमकर पत्थरबाजी
कल रात हुई पत्थरबाजी के वीडियो आए सामने
8 से 10 आरोपियों ने फेंकी ईंट,पत्थर और शराब की बोतलें
पथराव में शराब दुकान का मैनेजर गम्भीर रूप से घायल
ISBT के पास स्थित शराब दुकान की घटना
विजयनगर थाना पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।
Rewa News: फावड़ा से हमला कर युवक की हत्या
रीवा-
फावड़ा से हमला कर युवक की हत्या
केस में गवाही नहीं देने पर की मारपीट
इलाज के दौरान युवक की मौत
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सगरा थाना क्षेत्र के नवागांव की घटना
Raipur News: जवान को विनम्र श्रद्धांजलि- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुकमा IED ब्लास्ट ASP आकाश राव शहीद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा
जवान को विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं
इस घटना की हम निंदा करते हैं
नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है
जवान की शहादत बेकार नहीं जाएगी
बौखलाहट में नक्सली घटना कर रहे हैं
Bhopal News: राजा हत्याकांड में सियासत शुरू
राजा हत्याकांड में सियासत शुरू…
पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा का बयान – मामले में सामने आई मध्यप्रदेश पुलिस की लापरवाही..
मामला हाई प्रोफाइल और संवेदनशील, तत्काल शुरू हो CBI जांच – पीसी शर्मा
Jabalpur News: शराब दुकान में बदमाशों ने किया पथराव
जबलपुर- शराब दुकान में बदमाशों ने किया पथराव
फ्री में शराब ना देने पर जमकर पत्थरबाजी
कल रात हुई पत्थरबाजी के वीडियो आए सामने
8 से 10 आरोपियों ने फेंकी ईंट,पत्थर और शराब की बोतलें
पथराव में शराब दुकान का मैनेजर गम्भीर रूप से घायल
ISBT के पास स्थित शराब दुकान की घटना
विजयनगर थाना पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।
Jabalpur News: शराब दुकान में बदमाशों ने किया पथराव
जबलपुर- शराब दुकान में बदमाशों ने किया पथराव
फ्री में शराब ना देने पर जमकर पत्थरबाजी
कल रात हुई पत्थरबाजी के वीडियो आए सामने
8 से 10 आरोपियों ने फेंकी ईंट और शराब की बोतलें
पथराव में शराब दुकान का मैनेजर गम्भीर रूप से घायल
ISBT के पास स्थित शराब दुकान की घटना
विजयनगर थाना पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।
Raipur News: CM विष्णु देव साय का छुरिया दौरा रद्द हुआ
CM विष्णु देव साय का छुरिया दौरा रद्द हुआ
सुकमा नक्सल घटना के बाद दौरा रद्द हुआ
CM विष्णु देव साय अभी IIM कैंपस में है
Delhi News: दिल्ली एक बहुत ही ऐतिहासिक, बड़ा और नियोजित शहर है-उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार
दिल्ली: MCD अधिकारियों के साथ अपनी बैठक के बारे में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “दिल्ली एक बहुत ही ऐतिहासिक, बड़ा और नियोजित शहर है। यहां की आबादी बैंगलुरु से दोगुनी है। दिल्ली में तीन चुनौतियां हैं: नगर नियोजन, अपशिष्ट प्रबंधन और निर्माण उपनियम। हालांकि मैंने हैदराबाद और चेन्नई का भी दौरा किया, लेकिन दिल्ली में नई नीतियों के बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण था। अगर कोई शहर योजनाबद्ध नहीं है, तो वह काम नहीं कर सकता… मैंने एक संक्षिप्त बैठक की और उन्होंने नए कानूनों और आने वाले 25-30 वर्षों के लिए अपनी योजनाओं का हवाला देते हुए अपनी प्रस्तुति दी… मैं ओखला साइट का भी दौरा करूंगा ताकि देख सकूं कि अपशिष्ट प्रबंधन कैसे किया जाता है। बेंगलुरु में, हम अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने में विफल रहे हैं, लेकिन यहां उन्होंने बायोगैस संयंत्र स्थापित किया है…”
#WATCH दिल्ली: MCD अधिकारियों के साथ अपनी बैठक के बारे में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “दिल्ली एक बहुत ही ऐतिहासिक, बड़ा और नियोजित शहर है। यहां की आबादी बैंगलुरु से दोगुनी है। दिल्ली में तीन चुनौतियां हैं: नगर नियोजन, अपशिष्ट प्रबंधन और निर्माण उपनियम।… pic.twitter.com/QqudKP7DUT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
Morena News: SP की गाड़ी के सामने रेप पीड़िता के हंगामे का मामला
मुरैना – IBC24 न्यूज़ चैनल की खबर का बड़ा असर
SP की गाड़ी के सामने रेप पीड़िता के हंगामे का मामला
SP ने सुमावली थाना प्रभारी को हटाया
TI पर लगाए थे आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप
सुमावली थाना इलाके में एक माह पहले महिला के साथ हुआ था गैंगरेप
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को यहां आकर परिवार से मिलना चाहिए- AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज
दिल्ली: दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आज दिल्ली के दयालपुर इलाके में कथित रूप से बलात्कार और हत्या की शिकार हुई नाबालिग लड़की के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “यहां बच्चों में डर है और वे स्कूल नहीं जाना चाहते। आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को यहां आकर परिवार से मिलना चाहिए।”
#WATCH दिल्ली: दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आज दिल्ली के दयालपुर इलाके में कथित रूप से बलात्कार और हत्या की शिकार हुई नाबालिग लड़की के परिवार से मुलाकात की।
उन्होंने कहा, “यहां बच्चों में डर है और वे स्कूल नहीं जाना चाहते। आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। दिल्ली की… pic.twitter.com/miCscmgA5w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
Bhopal News: होशंगाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा
भोपाल
होशंगाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा..
तेज रफ्तार कार घुसी डंफर में, कार के उड़े परखच्चे…
कार सवार दो युवतियों की हुई मौके पर मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल..
एमपी नगर से कटारा हिल्स जा रहे थे युवक ओर युवतियां…
Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच में लाया गया है सभी आरोपियों को
इंदौर : IBC 24 सबसे पहले तीनों आरोपी,
तीनों आरोपियों से पूछा आखिर क्यों मारा था राजा रघुवंशी को
इंदौर क्राइम ब्रांच में लाया गया है सभी आरोपियों को
तीनों आरोपी नीचे मुंह करते हुए क्राइम ब्रांच में पहुंचे
क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा तीनों आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गए थे
कई सारे टेक्निकल एविडेंस मिले जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है
Pendra News: मड़वा जलप्रपात में डूब कर युवक की मौत
पेंड्रा-
मड़वा जलप्रपात में डूब कर युवक की मौत
परिवार के साथ गया था पर्यटन स्थल घूमने
पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा युवक
गौरेला पुलिस घटना की जांच में जुटी
Sukma News: सुकमा में ASP आकाश राव गिरिपूंजे शहीद
सुकमा में ASP आकाश राव गिरिपूंजे शहीद
कुछ देर बाद पार्थिव शरीर पहुंचेगा रायपुर एयरपोर्ट
कलेक्टर, एसपी, ननि कमिश्नर पहुंचे एयरपोर्ट
शहीद ASP आकाश राव के परिजन पहुंचे एयरपोर्ट
शहीद ASP आकाश राव का कल अंतिम संस्कार होगा
शहीद ASP आकाश राव की पार्थिव शरीर का होगा PM
एयरपोर्ट से सीधा मेकाहारा ले जाया जाएगा
महादेव घाट में कल सुबह 9 बजे होगा अंतिम संस्कार
Delhi News: 1995 में नरसिम्हा राव जी के समय में चिनाब ब्रिज का शिलान्यास हुआ था- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ” 1995 में नरसिम्हा राव जी के समय में चिनाब ब्रिज का शिलान्यास हुआ था, अटल जी ने इसे ‘राष्ट्रीय महत्व की परियोजना’ घोषित की और पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम किया। उन्होंने 6 जून 2025 को देश को समर्पित किया। समस्याओं को टालते रहना इस सरकार की न नीति रही और न रीति रही। सरकार ने समाज के सभी वर्गों की चिंता करते हुए कोशिश की कि उनके जीवन में सुधार हो और आज हम पूरी ताकत के साथ विकसित भारत की ओर छलांग लेने को तैयार हुए हैं।”
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ” 1995 में नरसिम्हा राव जी के समय में चिनाब ब्रिज का शिलान्यास हुआ था, अटल जी ने इसे ‘राष्ट्रीय महत्व की परियोजना’ घोषित की और पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम किया। उन्होंने 6 जून 2025… pic.twitter.com/V8tnNvv8cR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
Bhopal News: रघुवंशी समाज के पदाधिकारी संदीप रघुवंशी ने समाज की तरफ से मीडिया से की बात
भोपाल…..
राजा हत्याकांड सोनम मामले से जुड़ी खबर….
रघुवंशी समाज के पदाधिकारी संदीप रघुवंशी ने समाज की तरफ से मीडिया से की बात….
संदीप ने कहा इसमें बांग्लादेश का हाथ है,सोनम हत्या में शामिल नहीं हो सकती है….
रात 2 बजे सोनम का फोन उसके भाई के पास आया था अभी वह सुरक्षित है….
पूरे मामले की CBI से जांच होना चाहिए जब ही दूध का दूध पानी का पानी होगा…..
सोनम ने हत्या की इसका कोई प्रमाण अभी नहीं है,सच्चाई जानना चाहते है…..
हत्या नहीं की गई है यह साजिश है…..
क्योंकि राजा की बॉडी बांग्लादेश के नजदीक से मिली….
Bikaner News: यह मामला तब का है जब मुख्यमंत्री यहां आए थे अभी प्रधानमंत्री के बात हुई है-
बीकानेर (राजस्थान): केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,” यह मामला तब का है जब मुख्यमंत्री यहां आए थे अभी प्रधानमंत्री के बात हुई है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो बार आए थे। उनके सामने भी इस विषय पर चर्चा हुई थी, जो जनता की मांग है कि रेट थोड़ा कम होना चाहिए, राशि कम होनी चाहिए। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री इस दिशा में सकारात्मक सोच रहे हैं। इस मामले पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।’
#WATCH बीकानेर (राजस्थान): केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,” यह मामला तब का है जब मुख्यमंत्री यहां आए थे अभी प्रधानमंत्री के बात हुई है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो बार आए थे। उनके सामने भी इस विषय पर चर्चा हुई थी, जो जनता की मांग है कि रेट थोड़ा कम होना चाहिए, राशि कम… pic.twitter.com/gS5KCUIr3T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
Sukma News: नक्सलियों ने कोंटा के पास पोकलेन को आग लगाई थी
सुकमा-
SP किरण चव्हाण ने कहा
नक्सलियों ने कोंटा के पास पोकलेन को आग लगाई थी
सर्चिंग के दौरान ASP आकाश IED की चपेट में आए
पोकलेन को रिस्पांड करने के लिए ASP गिरिपुंजे गए थे
DSP भानूप्रताप चंद्राकर, TI सुंदर ग्वाला गए थे
कायराना करतूत करने वाले नक्सलियों का पता लगाया जा रहा
ASP आकाश गिरिपुंजे की शहादत को नमन
Indore News: सोनम मामले में एक और गिरफ्तारी
सोनम मामले में एक और गिरफ्तारी
चौथा आरोपी आनंद भी हुआ गिरफ्तार
सागर के बसाहारी गांव से गिरफ्तार
मेघालय पुलिस ने दी जानकारी
Raipur News: शहीद जवानों के परिजन अचानक पहुंचे गृहमंत्री निवास
शहीद जवानों के परिजन अचानक पहुंचे गृहमंत्री निवास
पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौके पर मनाने पहुंचे
शहीद जवानों के परिजनों की 5 प्रमुख मांगे है
शहीद जवानों के परिजन को जल्द मिले अनुकम्पा
पुलिस भर्ती में सीट आरक्षित करने की मांग
शहीद परिवारों के लिए संचालित नियमों में बदलाव की मांग
Bhopal News: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर एमपी बीजेपी चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान
भोपाल…..
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर एमपी बीजेपी चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान…..
बीजेपी कार्यालय में शुरू हुई तैयारियों को लेकर बैठक….
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ले रहे है बैठक….
बैठक में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर हो रही चर्चा….
14 जून से पचमढ़ी में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर भी हो रही चर्चा…..
Kawardha News: कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर पकड़ाया
कवर्धा-
कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर पकड़ाया
दुर्ग निवासी शम्मी सिंह ठाकुर बना था फर्जी अधिकारी
ड्राइवर और स्टेनो के साथ पहुंचा था निरीक्षण करने
कर्मचारियों को शक होने पर पुलिस को दी गई सूचना
पुलिस ने तीनों आरोपी को हिरासत में लिया
Indore News: राजा के घर के बाहर फाड़े गए सोनम के पोस्टर
इंदौर- राजा के घर के बाहर फाड़े गए सोनम के पोस्टर
राजा के परिजनों ने फाड़े सोनम के पोस्टर
पोस्टरों के जरिए सोनम की घर वापसी की रखी गई थी मुहिम
Kawardha News: कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर पकड़ाया
कवर्धा- कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर पकड़ाया
दुर्ग निवासी शम्मी सिंह ठाकुर बना था फर्जी अधिकारी
ड्राइवर और स्टेनो के साथ पहुंचा था निरीक्षण करने
कर्मचारियों को शक होने पर पुलिस को दी गई सूचना
पुलिस ने तीनों आरोपी को हिरासत में लिया
Sukma News: घटना स्थल का निरिक्षण करने पहुंचे पुलिस और CRPF के अधिकारी
सुकमा अपडेट-
घटना स्थल का निरिक्षण करने पहुंचे पुलिस और CRPF के अधिकारी
DIG कमलोचन कश्यप , SP किरण चव्हाण पहुंचे
मौके से IED ब्लास्ट में लगाया गया केबल बरामद
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Raipur News: ASP आकाश राव गिरपुंजे की की शहादत को नमन: CM विष्णु देव साय
रायपुर: सुकमा में IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद
CM विष्णु देव साय ने जताया दुख
ASP आकाश राव गिरपुंजे की की शहादत को नमन
कुछ अन्य अधिकारी व जवान भी घायल है
घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं
नक्सली बौखला कर कायराना करतूत कर रहे है
नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा
वह दिन दूर नहीं जब नक्सलियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा
Delhi News: मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक को खत्म करने का साहसिक फैसला लिया- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “…मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक को खत्म करने का साहसिक फैसला लिया। एक और साहसिक फैसला नया वक्फ अधिनियम बनाना था। इस पर चर्चा चल रही है। कुछ अन्य साहसिक फैसलों में नागरिकता संशोधन अधिनियम, नोटबंदी, 33% महिला आरक्षण शामिल हैं…हम सब जानते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से सीधे 5 वें स्थान पर आ गई और अब तो ये चौथे स्थान पर आ गई है।”
#WATCH केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “…मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक को खत्म करने का साहसिक फैसला लिया। एक और साहसिक फैसला नया वक्फ अधिनियम बनाना था। इस पर चर्चा चल रही है। कुछ अन्य साहसिक फैसलों में नागरिकता संशोधन अधिनियम, नोटबंदी, 33% महिला… pic.twitter.com/hMMc3wvJw6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
Bilaspur News: अपोलो हॉस्पिटल में फिर लापरवाही आई सामने
बिलासपुर-
अपोलो हॉस्पिटल में फिर लापरवाही आई सामने
मरीज के इलाज में लापरवाही
डायलिसिस मरीज की बिगड़ी तबीयत, हालत हुई गंभीर
परिजनों ने दवाई का ओवरडोज देने का लगाया आरोप
Surajpur News: पति ने हैवानियत की हद की पार
सूरजपुर-
पति ने हैवानियत की हद की पार
9 माह के बच्चे की हत्या, पत्नी पर धारदार हथियार से हमला
पत्नी की हातल गंभीर, इलाज जारी
पत्नी के मायके जाने की बात को लेकर हुआ था विवाद
भटगांव पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
Raipur News: नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश राव के घर शोक का माहौल
रायपुर: नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश राव के घर शोक का माहौल ,
रिश्तेदार और आसपास के लोग पहुंचने लगे घर
शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे को याद कर लोगों की आंखें नम,
बहनों का रो– रोकर बुरा हाल ,
पत्नी मायके महाराष्ट्र गई है , उसे सूचना दे दी गई है ,
एसएसपी लाल उमेद सिंह आकाश राव के घर पहुंचे ,
आज शाम पहुंच जाएगा शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर
कल सुबह रायपुर के महादेव घाट में होगा अंतिम संस्कार
Bhopal News: पीएम मोदी का वर्तमान काल स्वर्णिम काल है: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान….
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं….
वर्तमान काल स्वर्णिम काल है….
गुटनिरपेक्ष आंदोलन की बात आजादी समय होती थी….
लेकिन सच्चे अर्थों में अमेरिका से भी बेलेंस किया तो रूस से भी सस्ता पेट्रोल खरीदा यह साहस केवल नरेंद्र मोदी में है…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल “न भूतो न भविष्यति” की लोकोक्ति को चरितार्थ करता है…….
Pendra News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
पेंड्रा- ट्रेन से कटकर युवक की मौत
लाश के ऊपर से गुजरती रही ट्रेनें
MP-CG बॉर्डर में खैरझिटी रेलवे ट्रैक की घटना
Indore News: आकाश , रॉज कुशवाह विशाल चौहान तीन आरोपियों को पकड़ा गया है: ADCP क्राइम राजेश दंडोडिया
इंदौर : ADCP क्राइम राजेश दंडोडिया का बयान
डीजीपी मध्यप्रदेश मेघालय डीजीपी के सम्पर्क में थे
सोहरा थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था,
कल रात को सूचना मिली थी गाजीपुर से सौनम का रिकवर किया था
इंदौर पुलिस और मेघालय दोनों जॉइंट ऑपरेशन था
आकाश , रॉज कुशवाह विशाल चौहान तीन आरोपियों को पकड़ा गया है
Indore News: राजा सोनम मामले में इंदौर पुलिस कि प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजा सोनम मामले में इंदौर पुलिस कि प्रेस कॉन्फ्रेंस
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोडिया ले रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस ,
इंदौर पुलिस ने मेघालय पुलिस की मदद कि थी,
इंदौर से 2 लोगों को मेघालय पुलिस ने किया है गिरफ्तार ।
Morena News: बदमाशों किसान के घर पर की फायरिंग
मुरैना – बदमाशों किसान के घर पर की फायरिंग
आधा बीघा जमीन पर कब्जा कर रहे थे बदमाश
किसानों के मना करने पर की घर के बाहर फायरिंग
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को देखकर बदमाश मौके से हुए फरार
माता बसैया थाना इलाके जीगनी गांव की घटना
Nagpur News: एसपी आकाश राव गिरिपूंजे के शहीद होने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जताया दुख
नागपुर
एसपी आकाश राव गिरिपूंजे हुए शहीद
गृह मंत्री विजय शर्मा ने दुख जताते हुए कहा
आकाश राव गिरिपूंजे बहादुर पुलिस अधिकारी थे
नक्सलियों की यह कायराना हरकत है
नक्सलियों ने विकास के मार्ग पर IED बिछा रखा है
नक्सल पर कोई भी ऑपरेशन रुकने वाला नहीं है
ऐसी घटनाओं से बातचीत की स्थिति भी खत्म हो जाती है
Mumbai News: लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत
मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत
मुंब्रा और दिवा स्टेशन के बीच हुई घटना
लोकल ट्रेन में थी बहुत भीड़
कई यात्री दरवाजे पर लटक कर रहे थे सफर
Sukma News: कोन्टा ASP आकाश राव गिरपुन्जे और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल
सुकमा-अपडेट
कोन्टा ASP आकाश राव गिरपुन्जे बुरी तरह घायल
IED ब्लास्ट में हुए गंभीर रूप से घायल
कोन्टा के पास डोंडरा में हुआ था आईईडी ब्लास्ट
थाना प्रभारी सोनल ग्वाला भी घायल
Indore Couple Missing Case: मेघालय पुलिस की प्रेस रिलीज़
मेघालय पुलिस की प्रेस रिलीज़
3 आरोपी गिरफ्तार, 2 MP ( इंदौर ) से गिरफ्तार हुए
एक ललितपुर से आरोपी गिरफ्तार
सोनम रघुवंशी UP पुलिस की कस्टडी में
सोनम ने सरेंडर किया है – मेघालय पुलिस
Indore Couple Missing Case: सोनम के भाई गोविंद का बड़ा बयान
इंदौर
सोनम के भाई गोविंद का बड़ा बयान
रात को 1:30 बजे सोनम ने मुझे किया था कॉल
रात 3 बजे गाजीपुर पुलिस से मैंने बात कर सोनम को वहां सौपा था
मैने ही पास के पुलिस थाने की कस्टडी में सोनम को भेजा था
वहां की पुलिस को मैंने ही बताया
सोनम पर लग रहे आरोपों को गलत बताया
अब आगे फैसला कानून करेगा
Indore Couple Missing Case: राजा के भाई विपिन रघुवंशी का बयान
राजा के भाई विपिन रघुवंशी का बयान
4 महीने पहले शादी के लिए बातचीत हुई थी
शादी दोनों की पसंद से हुई थी
शिलांग घूमने दोनों अपनी मर्जी से गए थे
सोनम का इंवॉल्वमेंट हो सकता है
मध्य प्रदेश पुलिस इस पूरे मामले की जांच करें
राजा की हत्या के पीछे कौन-कौन है इसका खुलासा होना चाहिए
राजा की किसी की साथ कोई दुश्मनी नहीं
सारी बातों का खुलासा सोनम ही नहीं कर पाएगी
शिलांग पुलिस ने अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी है
Sukma News: कोन्टा के पास डोंडरा में आईईडी ब्लास्ट
सुकमा-
कोन्टा के पास डोंडरा में आईईडी ब्लास्ट
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट
ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव गिरपूंजे गंभीर रूप से घायल
कोंटा TI भी घायल, मौके के लिए बस रवाना
Raipur News: CM साय ने IIM चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योग करके की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नवा रायपुर परिसर के खेल परिसर में चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योग करके की। सोर्स: सीएमओ
#WATCH छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नवा रायपुर परिसर के खेल परिसर में चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योग करके की।
सोर्स: सीएमओ pic.twitter.com/QOA66gFzmK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
Bilaspur News: अतिक्रमण पर निगम की बुलडोजर कार्रवाई
बिलासपुर-
अतिक्रमण पर निगम की बुलडोजर कार्रवाई
अमरैया चौक से प्रभात चौक तक चल रहा बुलडोजर
कई मकानों और दुकानों को तोड़ा
निगम की बुलडोजर कार्रवाई जारी
Indore Couple Missing Case: मेघालय पुलिस ने इंदौर से 3 युवकों किया गिरफ्तार
इंदौर : मेघालय पुलिस ने इंदौर से 3 युवकों किया गिरफ्तार
इंदौर पुलिस ने की जांच थी मदद
पुलिस सूत्रों ने कि पुष्टि
मेघालय पुलिस
Indore Couple Missing Case: गाजीपुर के सखी-वन स्टॉप सेंटर में सोनम रघुवंशी
Indore Couple Missing Case: गाजीपुर में सखी-वन स्टॉप सेंटर के बाहर की वीडियो, जहां सोनम रघुवंशी को रखा गया है, जो वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली थी।
Jabalpur News: शहर की पहाड़ियों पर देसी बम की टेस्टिंग
जबलपुर
शहर की पहाड़ियों पर देसी बम की टेस्टिंग
बदमाशों ने सिद्धबाबा की पहाड़ी पर पर फोड़े बम
देसी बम फोड़ते वीडियो भी बनाया
घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल
घमापुर थाना पुलिस ने लिया वीडियो पर संज्ञान
बम फोड़ते दिख रहे बदमाशों की तलाश शुरू

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am