पश्चिम बंगाल : सॉल्टलेक में एक निजी अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
पश्चिम बंगाल : सॉल्टलेक में एक निजी अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
कोलकाता, 21 अप्रैल (भाषा) कोलकाता से सटे साल्टलेक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे उन्हें इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद आग बुझाने के लिए तीन अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि साल्टलेक के करुणामयी क्रॉसिंग पर स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र की पहली मंजिल पर आग लग गई।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


