एसआईआर से जुड़े डर के बीच आत्महत्या की कोशिश करने वाले पश्चिम बंगाल के व्यक्ति की हालत गंभीर
एसआईआर से जुड़े डर के बीच आत्महत्या की कोशिश करने वाले पश्चिम बंगाल के व्यक्ति की हालत गंभीर
कोलकाता, 20 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में 63 वर्षीय एक व्यक्ति ने रेल पटरियों पर कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसकी हालत नाजुक है। माना जा रहा है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अभियान के कारण डरा हुआ था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बेलघरिया में सीसीआर पुल के पास हुई जब अशोक सरदार बुधवार रात ट्रैक पर कूद गया।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सरदार को गंभीर हालत में आर जी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उसका एक हाथ और एक पैर काटना पड़ा, मरीज की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।’’
पीड़ित के परिवार ने दावा किया कि सरदार और उसकी पत्नी का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘जब से यह पता चला है, वह घबराया हुआ था, समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे या कहां जाए। परिवार का दावा है कि इसी डर की वजह से उसने यह कदम उठाया है ।’’
भाषा रंजन नरेश
नरेश

Facebook


