मां ने रखा ऐसा Whatsapp स्‍टेट्स कि बेटा पहुंच गया सलाखों के पीछे, 15 महीने पहले किया था ये कांड

मां ने रखा ऐसा Whatsapp स्‍टेट्स कि बेटा पहुंच गया सलाखों के पीछे, 15 महीने पहले किया था ये कांड

मां ने रखा ऐसा Whatsapp स्‍टेट्स कि बेटा पहुंच गया सलाखों के पीछे, 15 महीने पहले किया था ये कांड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 31, 2020 5:22 pm IST

हैदराबाद: यहां एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक बेटे को अपनी मां के वाट्सअप स्टेटस के चलते जेल जाना पड़ा। दरअसल एक महिला ने अपने वाट्सअप स्टेटस पर ज्‍वेलरी पहनी हुई तस्वीर पोस्ट की थी, लेकिन उसे क्या पता था कि यह ज्वेलरी उसके बेटे ने चोरी करके लाई थी। अब होना क्या था, पुलिस ने पकड़कर उसे जेल में डाल दिया।

Read More: शराब दुकान में गड़बड़ी और मिलावट मामले में प्रभारी उप निरीक्षक निलंबित, तीन लोग हुए बर्खास्त, 3के खिलाफ मामला दर्ज

घटना हैदराबाद के साईपुरी कॉलोनी की है, जहां साल 2019 में यहां रहने वाले रविकिरन के घर चोरी हुई थी। इस दौरान रविकिरन का परिवार मंदिर गया हुआ था। जब वे वापस लौटे तो उन्हें लगा ताला लगाना भूल गए थे, लेकिन जब घर के अंदर गए तो पूरा माजरा ही कुछ और था। इसके बाद उन्होंंने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने छानबिन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

Read More: राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, एक साल के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रुपए जारी

इस बीच रविकिरण के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अपना ज्वेलरी के साथ वाट्सअप पोस्ट किया। इस पोस्ट में महिला ने उन्हें गहनों को पहना था, जो 15 महीने पहले चोरी हुए थे। रवि ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने तुरंत इस बात की जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि पड़ोसन के बेटे पोनूगोती जितेंद्र ने इस चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया और महिला को इस गुनाह को छुपाने के लिए नोटिस जारी किया।

Read More: राज्योत्सव पर राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित होंगी प्रदेश की ये नामी हस्तियां, देखें पूरी सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"