महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, जब घर में घुसकर की बलात्कार करने की कोशिश

महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, जब घर में घुसकर की बलात्कार करने की कोशिश

महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, जब घर में घुसकर की बलात्कार करने की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 20, 2021 8:16 am IST

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के उमरीहा गांव में एक महिला ने अपने घर में घुसे एक व्यक्ति का गुप्तांग हंसिया से काट कर अलग कर दिया । पीड़ित व्यक्ति महिला के घर में घुस कर उसके साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । सीधी जिले के खड्डी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार को महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार रात को 11 बजे रमेश साकेत (45) महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ कथित रूप से जोर जबरदस्ती करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

Read More: एक सीमेंट कंपनी ने ट्रांसपोर्ट संघ से स्वीकार किया समझौता, 12% परिवहन भाड़ा बढ़ाने को दी सहमति

उन्होंने बताया कि आरोपित ने जब महिला को नहीं छोड़ा तो महिला ने खटिया पर रखी हंसिया से रमेश का गुप्तांग काट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया। राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को उपचार के लिये सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल और बाद में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Read More: रविवार को लॉकडाउन ! पुलिस ने की तैयारी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

Read More: प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"