जम्मू के बीएसएफ शिविर में महिला आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला
जम्मू के बीएसएफ शिविर में महिला आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला
जम्मू, 29 जून (भाषा) जम्मू में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सीमांत (फ्रंटियर) मुख्यालय में सोमवार को बल की एक महिला आरक्षी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान आरक्षी विष्णु प्रिया रॉय के रूप में हुई है, जो 25 मई से शुरू हुए तीन महीने के लैब असिस्टेंट कोर्स का प्रशिक्षण ले रही थीं। वह शहर के बाहरी इलाके पलौरा स्थित बीएसएफ सीमांत मुख्यालय के भीतर बने कमांड अस्पताल में अपने आवंटित आवास में रह रही थीं।
उन्होंने बताया कि रॉय का शव छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
भाषा सुमित वैभव
वैभव

Facebook


