देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में महिला दो बेटियों समेत नहर में कूदी

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में महिला दो बेटियों समेत नहर में कूदी

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में महिला दो बेटियों समेत नहर में कूदी
Modified Date: May 16, 2026 / 09:32 pm IST
Published Date: May 16, 2026 9:32 pm IST

देहरादून, 16 मई (भाषा) देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शनिवार को 28 वर्षीय एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ शक्ति नहर में कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

उसने बताया कि उस समय मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को तुरंत नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि महिला तेज पानी में बह गयी ।

पुलिस ने बताया कि अपराह्न लगभग साढ़े चार बजे पुल नंबर एक के पास विकासनगर के मंडी चौक की किरन चंदेल ने अपनी दो बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी ।

उसने बताया कि घटना से हतप्रभ आसपास मौजूद लोगों ने उसकी बेटियों–तीन वर्षीय आरवी तथा तीन महीने की अन्य बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन किरन तेज पानी में बह गयी।

सूचना मिलने पर पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला की तलाश में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की मदद से खोज अभियान शुरू किया । हालांकि, अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

दोनों बच्चियों को उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल भेजा गया है ।

पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, किरन की 2020 में धीरज चंदेल से प्रेम विवाह हुआ था। धीरज हैदराबाद में नौकरी करता है लेकिन 10 मई से छुट्टी पर आया हुआ था। हालांकि, शनिवार को वह घर पर मौजूद नहीं था ।

विकासनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुटियाल ने बताया कि महिला के बच्चों के साथ नहर में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है ।

भाषा दीप्ति राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में