तिरंगे से रौशन दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, देखें तस्वीरें
तिरंगे से रौशन दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने से एक दिन पहले ही यहां की मशहूर इमारतों पर भारतीय रंग चढ़ गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, ADNOC मुख्यालय और दुबई फ्रेम को तिरंगे के तीनों रंग केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से इस भव्यता के साथ सजाया गया है कि इनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। ये तस्वीरें यूएआई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने पोस्ट की हैं, जिनके सौजन्य से समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की है। भारतीय राजदूत ने इसके कैप्शन में लिखा है, तस्वीरें शब्दों से ज्यादा बयां करती हैं और आप इन तस्वीरों को देखने के बाद कहेंगे-वाकई..
Dubai: Burj Khalifa, Dubai Frame & ADNOC headquarters lit up in Indian flag colours ahead of Prime Minister Narendra Modi’s visit to UAE (Pictures credit- Navdeep Suri, Ambassador of India to the UAE) pic.twitter.com/e3NWdOEC7u
— ANI (@ANI) February 10, 2018
आपको बता दें कि दुबई का ये बदला रंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में दुनिया को देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री शनिवार शाम को यहां पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहलान से मिलने के बाद एक समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद प्रेसिडेंशियल पैलेस में उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को यूएई के प्रधानमंत्री से भी उनकी मुलाकात की संभावना है।
ये भी पढ़ें- चार घंटे के नवजात को लेकर महिला पहुंची परीक्षा देने
फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की तीन दिवसीय यात्रा पर गए भारतीय प्रधानमंत्री खाड़ी देशों के साथ कई अहम समझौते भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर संयुक्त अरब अमीरात जबर्दस्त कवरेज दे रही है और अखबारों के मुखपृष्ठ पर वो छाए हुए हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


