इस काम के लिए नहीं दिया पैसा तो छोटे भाई ने की हत्या, मां के साथ भी किया ऐसा सलूक

इस काम के लिए नहीं दिया पैसा तो छोटे भाई ने की हत्याः Younger Killed Elder Brother due to he not Give Money for Intoxication

इस काम के लिए नहीं दिया पैसा तो छोटे भाई ने की हत्या, मां के साथ भी किया ऐसा सलूक

Govt Issues Transfer Order of Police Superintendent

Modified Date: December 16, 2022 / 03:57 pm IST
Published Date: December 16, 2022 2:57 pm IST

नयी दिल्ली : Younger Killed Elder Brother बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 23 वर्ष के एक युवक की उसके बड़े भाई और पिता ने कथित तौर पर मादक पदार्थ के सेवन और परिवार के साथ उसके रोजाना के झगड़ों को लेकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। घटना 13 दिसंबर की है, जब घर में कोई नहीं था।

Read More : वरमाला पहनाने से पहले ही स्टेज पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, देख ली थी दूल्हे की ये हरकत 

Younger Killed Elder Brother पुलिस ने कहा कि ललित कुमार (26) अपने भाई जयकिशन की हत्या करने के बाद अगले दिन थाने आया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि जयकिशन नशे का आदी था और पैसे को लेकर अक्सर परिवार के लोगों से झगड़ा करता था। पुलिस ने बताया कि इस व्यवहार को देखकर, उसके बड़े भाई ललित कुमार ने उसे हथौड़े से मारा और अपने पिता (60) की मदद से शव को अपने घर के पास ठिकाने लगा दिया।

Read More : पुराने वाहनों के पंजीकरण को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस वजह से उठाया गया ये कदम

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र के. सिंह ने कहा कि बुधवार रात लगभग 2.15 बजे कुमार मंगोलपुरी थाने आया और खुलासा किया कि उसने अपने भाई जयकिशन की हत्या कर दी है और पुलिस उसके शव को घर के पास स्थित पार्क से बरामद कर सकती है। उन्होंने बताया कि इस पर मंगोलपुरी थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे तो वहां चादर में लिपटा शव मिला। उन्होंने बताया कि गत 12 दिसंबर को जयकिशन ने अपनी मां को पीटा था, जिसके बाद वह घर से चली गई थी। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को जब घर में कोई नहीं था, तो कुमार ने हथौड़े से जयकिशन के सिर पर वार किया और शव को पलंग के नीचे छिपा दिया।

Read More : प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने भर्ती की उम्र को 5 साल बढ़ाया, बेरोजगारी को देखते हुए भर्ती नियमों में हुआ संशोधन 

उन्होंने बताया कि कुमार ने जयकिशन की हत्या के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया, जिसके बाद कुमार ने अपने पिता के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया। उन्होंने कहा कि उसकी मां भी उसी शाम घर लौटी और कुमार को पुलिस थाने जाने और अपना अपराध कबूल करने के लिए कहा। डीसीपी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और कुमार और उसके पिता ओमप्रकाश दोनों को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि जयकिशन को मारने के लिए इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।