जयपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

जयपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

जयपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 2, 2022 2:25 pm IST

जयपुर, दो अगस्त (भाषा) जयपुर के प्रताप नगर इलाके में एक युवक की उसके दोस्‍त ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना यहां प्रताप नगर के सेक्टर 26 में एक कमरे में सोमवार देर रात करीब एक बजे हुई, जहां रिंकू मीणा (22), उसका दोस्त रोहित एवं अन्य लोग मौजूद थे।

प्रताप नगर थाना प्रभारी भजन लाल ने कहा, ‘‘रोहित ने देसी कट्टे से अचानक मीणा पर गोली चला दी।’’

उन्होंने बताया कि मीणा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद रोहित फरार हो गया।

लाल ने बताया कि मीणा के परिजन सवाई माधोपुर से यहां पहुंच गए हैं और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रोहित ने गोली क्यों चलाई। उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्‍वी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में