हरियाणा के नूंह में सड़क दुर्घटना में ‘यूट्यूबर’ की मौत

हरियाणा के नूंह में सड़क दुर्घटना में ‘यूट्यूबर’ की मौत

हरियाणा के नूंह में सड़क दुर्घटना में ‘यूट्यूबर’ की मौत
Modified Date: May 16, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: May 16, 2026 10:19 pm IST

गुरुग्राम, 16 मई (भाषा) हरियाणा के नूंह में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए हादसे में मध्यप्रदेश के निवासी एक यूट्यूबर की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत उसके दो दोस्त घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे अगोन गांव के पास हुई जब अंकित गायकवाड़ (25) और उसके दो दोस्त नवदीप व भूमिका एक कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि नवदीप कार चला रहा था और गायकवाड़ उसके बराबर में बैठा था।

पुलिस ने कहा कि कार एक ऑटो से आगे निकालते समय उससे टकरा गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गायकवाड़ को मृत घोषित कर दिया।

सभी भोपाल के निवासी हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में