BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Diwali 2024: छत्तीसगढ़ के इस गांव में एक हफ्ते पहले मनाई जाती है दिवाली, जानें अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी

Diwali 2024: छत्तीसगढ़ के इस गांव में एक हफ्ते पहले मनाई जाती है दिवाली, जानें अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी Semra Diwali Celebration 2024

Semra Diwali Celebration 2024

Semra Diwali Celebration 2024

Bhavna Sahu
Published: 24 Oct 2024 | 12:48 pmModified: 24 Oct 2024 | 12:48 pm

Semra Diwali Celebration 2024: धमतरी। देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली का हर किसी को बेसर्बी से इंतजार है। पांच दिनों के इस त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या की तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस बार से तिथि दो बार पड़ रही है, जिसके चलते 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि आखिर दिवाली किस दिन मनाई जाएगा। ऐसे में आपको बता दें कि, इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। लेकिन, छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव हैं जहां आज यानी 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जा रही है।

Read More: Diwali Kab Hai: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, किस दिन मनाई जाएगी दिवाली..? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सेमरा गांव की अनोखी परंपरा

हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले है  ग्राम सेमरा (भखारा) की, जहां एक अनोखी परंपरा विगत कई वर्षों से चली आ रही है। यहां के लोग कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी व नवमी तिथि के दिन ही दिवाली मना लेते हैं। ये परंपरा सदियों पुरानी चली आ रही है। ग्राम सेमरा के लोग आज भी इस अनोखी परंपरा का निर्वहन करते हुए एक सप्ताह पहले यानि 24 अक्टूबर को दिवाली मना लेंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का होगी। गांव में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Read More: Diwali 2024: इस दिवाली घर ले आएं ये चीजें, प्रसन्न हो जाएंगी मां लक्ष्मी, दूर होगी दरिद्रता

तय तिथि से पहले मनाया जाता है हर त्योहार

यहां प्रमुख त्योहार निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले मनाया जाता है। गांव का कोई भी व्यक्ति इस परंपरा के खिलाफ नहीं जाता। मान्यता है कि  गांव में सैकड़ों वर्ष पहले कोई बुजुर्ग राजा आए और यहीं बस गए। उनका नाम सिरदार था। यह गांव घन घोर जंगल से घिरा हुआ। राजा सिरदार पर गांव वालों गहरी आस्था थी। उनकी चमत्कारी शक्तियों और बातों से ग्रामीण प्रभावित थे। वे ग्रामीणों परेशानियां दूर करते थे। राजा सिरदार एक रोज शिकार के लिए गए और खुद शिकार हो गए, जिसके बाद गांव के बैगा को सपना आया कि मेरा शव इस स्थान पर है। इस सपने का जिक्र बैगा ने ग्रामीणों से किया, लेकिन बैगा की बातों को ग्रामीणों ने नहीं माना।

Read More: Diwali Cleaning Mistakes: सावधान..! दिवाली की सफाई के दौरान भूलकर भी न फेंके ये चीज, वरना घर में छा जाएगी कंगाली

सिरदार देवता की आज्ञा का निर्वहन कर रहे ग्रामीण 

इसके बाद मुखिया को यही स्वप्न दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाकर देखा तो घटना सही थी। उस राजा का अंतिम संस्कार वहीं किया गया। एक छोटी सी चौड़ी में मंदिर स्थापना की गई, जो सिरदार देवता के नाम से जाना गया। बाद में सिरदार देवता ने फिर सपने में कहा कि, इस गांव में दीपावली सहित होली, हरेली व पोला चार त्योहारों को एक सप्ताह पहले मनाया जाए, जिससे गांव में सुख शांति की वृद्धि होगी। उन्होंने गांवों की खुशहाली के लिए ऐसा करने को कहा तब से हर साल दिवाली, होली, पोला और हरेली निर्धारित तारीख से एक सप्ताह पहले मनाई जाती है।

Read More: Diwali 2024 Car Discount Offers: दिवाली से पहले इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट… लिस्ट में थार से लेकर Mahindra XUV 400 EV भी शामिल

मंदिर में नहीं जाती महिलाएं

गांव के बुजुर्गों के मुताबिक सिरदार देव के मंदिर के पास एकजुट होकर हर्षोल्लास से त्यौहार मनाते हैं। परंपरा के अनुसार गांव की युवतियां और शादीशुदा महिलाएं सिरदार देव के करीब नहीं जातीं। ऐसा क्यों किया जाता है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Diwali is celebrated a week earlier in Semra village of Chhattisgarh

शहर की खबरें
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm