PM Modi MP Visit: PM मोदी का आज 75वां जन्मदिन, MP को ऐतिहासिक उपहार देंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर पीएम मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। एमपी को पीएम ऐतिहासिकर उपहार देंगे।

PM Modi MP Visit
- धार- PM मोदी आज 75वें जन्मदिन पर MP को देंगे ऐतिहासिक उपहार
- PM मोदी PM मित्रा टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन करेंगे
- धार जिले के भैंसोला गांव में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर पीएम मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मध्यप्रदेश को कई सारे तोहफे देंगे। बता दें कि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में दूसरी बार अपना जन्मदिन बनाएंगे। आज पीएम धार जिले के भैंसोला गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
धार जिले के भैंसोला गांव में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
बता दें कि, पीएम धार जिले के भैंसोला गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे प्रदेश को कई अहम सौगातें देंगे, जिनमें देश का पहला पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व प्रमुख हैं। इन सभी सैगातों से कपास आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
3 लाख लोगों को मिलेंगे रोजगार
PM Modi MP Visit: पीएम द्वारा दिए गए सौगातों से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यही नहीं, इससे 10 जिलों के लाखों कपास उत्पादक किसानों को भी फायदा होगा।
PM मित्रा टेक्सटाइल पार्क बड़ी पहल
बता दें कि प्रधानमंत्री भारत के पहले PM मित्रा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे। ये पार्क मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे भारत के लिए बेहद खास होने वाला है। जानकारी के मुताबिक लगभग 2158 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह पार्क आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा। यहां 20 एमएलडी का कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 एमवीए सौर ऊर्जा संयंत्र, आधुनिक सड़कें, पानी-बिजली की पुख्ता व्यवस्था और 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स विकसित की जा रही हैं।
अपने जन्मदिन पर दूसरी बार एमपी आएंगे पीएम
PM Modi MP Visit: अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री दूसरी बार मध्यप्रदेश आएंगे। इससे पहले पीएम ने 17 सितंबर, 2022 को 72वें जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़कर प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की थी। इस बार प्रधानमंत्री धार जिले के ग्राम भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi MP Visit: Today is PM Modi's 75th birthday, PM Narendra Modi will give a historic gift to Madhya Pradesh...

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm