Dhar Double Suicide Case: दो माह की बेटी को छोड़कर नर्मदा नदी में कूदने वाली माँ की लाश बरामद, पिता की तलाश जारी, देखें Video
कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव के अनुसार मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। महिला का शव निकाल लिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया समेत दुसरे माध्यमों से मृतकों …

Dhar Double Suicide Case
- माँ ने मासूम बेटी को पुल पर छोड़ दी।
- महिला का शव मिला, पुरुष की तलाश जारी।
- मासूम बच्ची सुरक्षित, प्रशासन की देखरेख में है।
Dhar Double Suicide Case: धार: सोमवार रात धार जिले के कुक्षी की निसरपुर चौकी क्षेत्र में नर्मदा नदी पर स्थित छोटी कसरावद की पुलिया से रात करीब साढ़े 8 बजे अज्ञात महिला और पुरुष अपनी दो माह की मासूम बालिका को पुल पर ही बिलखता छोड़कर उफ़नती नर्मदा नदी में कूद गए थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इसके तत्काल बाद स्थानीय लोग और निसरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मासूम बालिका को अपने कस्टडी में लिया और उसे अस्पताल भिजवाया। वहीं पुल से कूदने वाले अज्ञात दंपति के विषय में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
महिला का शव मिला, पुरुष लापता
खोजबीन और तलाशी अभियान के दौरान खोजी टीम को पुल से पानी की बोतल , कूदने वाले दंपति में पुरुष का दुपट्टा जैसे सामान भी मिले है। इसके बाद से बड़वानी और धार जिले की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा SDRF दल के साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया। वही आज सुबह पुलिस को और एसडीआरएफ दल को पुल से कूदने वाली महिला का शव बरामद हो गया है। पुलिस के मुताबिक़ महिला का शव घटना स्थल के आसपास ही पानी के अंदर से एसडीआरएफ की टीम के प्रयासों से मिला है। लाश की पहचान भी स्थानीय लोगों ने कपड़े के आधार पर कर ली है। महिला को लोगों ने रात में पुल की तरफ जाते। गोताखोरों की टीम और पुलिस कूदने वाले पुरुष के शव की भी तलाश तेज कर दी है। पानी के बहाव क्षेत्र में दूर तक नर्मदा नदी के अलग-अलग हिस्सों में शव की तलाश की जा रही है।
प्रशासन की देखरेख में मासूम
Dhar Double Suicide Case: कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव के अनुसार मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। महिला का शव निकाल लिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया समेत दुसरे माध्यमों से मृतकों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी हैं। घटना के संबंध में हर एंगल पर जानकारी जुटाना के प्रयास जारी हैं। इधर मासूम बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और प्रशासन की देख रेख में है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: The body of the woman from the couple who committed suicide in Dhar

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm