Bhilai Girl Beating Boy Video Viral: कैरम खेल रही युवती को किस करके फरार हुआ युवक, मचचले की पिटाई का वीडियो अपलोड होते ही हो गया वायरल, देखिए वीडियो
Bhilai Girl Beating Boy Video Viral: कैरम खेल रही युवती को किस करके फरार हुआ युवक, मचचले की पिटाई का वीडियो अपलोड होते ही हो गया वायरल, देखिए वीडियो
- भिलाई में छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए
- जबरन किस करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भिलाई: Bhilai Girl Beating Boy Video Viral: ट्विन सिटी में पुलिस की कड़ी निगरानी के बाद भी मनचलों के हौसले बेहद बुलंद है। भिलाई के स्मृतिनगर चौकी थाना क्षेत्र में ही सरेआम अश्लील हरकत करने और पीछा करने के मामले सामने आए हैं। इन दो मामलों में एक युवती ने पीछा करने वाले लड़के की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। वहीं दूसरे मामले में जबरन किस कर भागने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर करा दी है। फिलहाल होनों ही मामले के सामने आने के बाद लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
युवती को किस करके फरार हुआ युवक
Bhilai Girl Beating Boy Video Viral: सुपेला थाना पहुंची प्रार्थिया ने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ चाय की छोटी सी होटल पर चाय पीते हुए कैरम खेल रही थी, तभी एक अंजान युवक आया और सबके सामने उसे जबरन किस करके चला गया। इसके बाद उसके साथियों ने उसे किसी तरह दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच उसने स्मृतिनगर चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उन्हें पता चला कि पुलिस ने आरोपी को रात में ही छोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों के कहने पर उसने सुपेला थाने में आकर एफआईआर दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल
इधऱ एक अन्य मामले में युवती का पीछा करने वाले एक युवक को उस युवती ने ही सरेराह मजा चखा दिया। युवती ने हिम्मत दिखाकर खुद ही वीडियो बनाते हुए इसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच वहां कुछ लोग पहुंच गए और पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद युवती ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी पोस्ट किया। रातोंरात इस पोस्ट पर 10 लाख से ज्यादा व्यू भी आ गए और वह जमकर वायरल होने लगा।
बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
हालांकि युवती ने इसकी कोई शिकायत पुलिस में नहीं की है, लेकिन वीडियो के माध्यम से यह भी कहती नजर आई कि ऐसे मनचलों की वजह से भिलाई में बेटियां सुरक्षित नहीं है। इधर हाल ही में दुर्ग पुलिस ने बेटियों की सुरक्षा के लिए और मनचलों से उन्हें बचाने पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत की,लेकिन दो दिन में ही बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाते दो मामले सामने आने के बाद विजिबल पुलिसिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Datia News: रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक को पार्टी से किया बाहर, लगे थे ये गंभीर आरोप
- Vande Bharat: दतिया उपचुनाव का ‘दंगल’.. किसका मंगल? मतगणना का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानिए भाजपा या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी?
- Sawan Somvar 2026: यूपी के शिव मंदिरों में कल उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, योगी सरकार ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए की भव्य तैयारी, हजारों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भिलाई में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में युवती को जबरन किस करने का आरोप है, जबकि दूसरे में पीछा करने वाले युवक की युवती ने सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Girl Beating Boy Video viral; Boy kissed Girl Who Play carrom in tea Shop
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm