Bhupesh Baghel House ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी, बेटे चैतन्य से पूछताछ जारी, बघेल बोले- ईडी के मेहमान घर पहुचें
पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी…Bhupesh Baghel House ED Raid: ED raids former CM Bhupesh Baghel’s house, interrogation of son

Bhupesh Baghel House ED Raid | Image Source | IBC24
- पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी,
- बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ जारी,
- बघेल बोले- ईडी के मेहमान घर पहुचें,
भिलाई : Bhupesh Baghel House ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज तड़के छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है।
भूपेश बघेल के आवास, चैतन्य बघेल के घर समेत 14 ठिकानों पर ED की कार्रवाई
Bhupesh Baghel House ED Raid: जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास के अलावा चैतन्य बघेल के घर समेत प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि यह रेड शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले को लेकर हो सकती है, जिनमें भूपेश बघेल का नाम पहले भी सामने आ चुका है।
भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया
Bhupesh Baghel House ED Raid: इस कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा की "सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने मेरे भिलाई निवास में प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र के जरिए कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह उनकी गलतफहमी है।"
सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है.
अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.
-…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 10, 2025
ED की जांच और आगे की कार्रवाई
Bhupesh Baghel House ED Raid: ED की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। इस रेड को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है और कांग्रेस पार्टी इसे केंद्र सरकार की "राजनीतिक बदले की कार्रवाई" बता रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ED ने यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के तहत की है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel House ED Raid: ED raids former CM Bhupesh Baghel's house
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am