Durg Child Death News latest update: मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम जारी, शरीर पर मिले हैवानियत के निशान, परिजन पर भी शक
मासूम बच्ची की पोस्टमार्टम जारी…Durg Child Death News latest update: Postmortem of innocent girl continues, marks of brutality found

Durg Child Death News latest update | Image Source | IBC24
- बच्ची का पोस्टमार्टम मर्चुरी में जारी,
- बॉडी में कई स्थानों पर चोट के निशान,
- बच्ची के एक परिजन भी घटना में शामिल: सूत्र
दुर्ग: Durg Child Death News latest update: जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां 7 साल की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना न सिर्फ मानवता को शर्मसार करने वाली है बल्कि समाज और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। बच्ची का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जहां डॉक्टर्स की टीम द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।
Durg Child Death News latest update: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे जाहिर होता है कि बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की गई हैं। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले हैं। इतना ही नहीं बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट के चिन्ह हैं जिससे यह मामला यौन उत्पीड़न से भी जुड़ा हो सकता है। पहले यह कहा जा रहा था कि बच्ची की मौत करंट लगने से हुई है लेकिन सूत्रों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में इस आशंका को खारिज कर दिया गया है।
Durg Child Death News latest update: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस भयावह वारदात में बच्ची का एक नजदीकी परिजन भी शामिल हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को बच्ची के चाचा पर विशेष रूप से शक है और मामले की जांच उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और परिवार के अन्य सदस्यों को भी निगरानी में रखा गया है। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पर भारी दबाव है और आम जनता आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "दुर्ग में बच्ची की मौत" संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पहले करंट लगने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों और जलाने के निशान पाए गए हैं, जिससे यह क्रूरता और यौन उत्पीड़न का मामला लग रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Durg Child Death News latest update: Postmortem of innocent girl continues
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm