OnePlus N6 Lite Launch Date: इस तारीख को OnePlus ला अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स!

Ads

OnePlus N6 Lite Launch Date: भारत में OnePlus N6 Lite 22 सितंबर को दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और कई AI फीचर्स मिल सकते हैं। लेकिन फोन के प्रोसेसर और कैमरा स्पेसिफिकेशन को लेकर अलग-अलग लीक्स सामने आए हैं, इसलिए इनकी पुष्टि लॉन्च के समय होगी।

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 02:30 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 02:34 PM IST

(OnePlus N6 Lite Launch Date/ Image Credit: OnePlus)

HIGHLIGHTS
  • 22 सितंबर को होगा लॉन्च
  • 7,000mAh की बड़ी बैटरी
  • 120Hz का स्मूद डिस्प्ले

नई दिल्ली: OnePlus N6 Lite Launch Date: भारतीय बाजार में OnePlus ने अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च (OnePlus N6 Lite Launch Date) करने वाला है। कंपनी इस फोन को 22 सितंबर 2026 को पेश करेगी। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले और नए AI फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। लेकिन इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय होगी।

120Hz स्क्रीन के साथ Aqua Touch

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिए जाने की बात कही जा रही है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आएंगे। फोन में Aqua Touch सपोर्ट भी मिलने की जानकारी है। इसका फायदा खासतौर पर तब हो सकता है, जब स्क्रीन पर पानी की बूंदें हों या उंगलियां पूरी तरह सूखी न हों।

7,000mAh बैटरी बनेगी बड़ी खासियत

फोन की सबसे चर्चित खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी बताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज (OnePlus N6 Lite Battery) के बाद फोन करीब तीन दिन तक चल सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। लेकिन चार्जिंग स्पीड को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। कुछ लीक में 15W चार्जिंग का दावा किया गया है, इसलिए इस जानकारी की पुष्टि लॉन्च के बाद ही होगी।

प्रोसेसर और कैमरा पर अलग-अलग दावे

OnePlus N6 Lite के हार्डवेयर को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का दावा किया गया है। वहीं, एक अन्य लीक में MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट मिलने की बात कही गई है। कैमरा सेटअप में 13MP मुख्य सेंसर और 5MP सेकेंडरी कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा मिल सकता है।

कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं

फोन में AI आधारित कई फीचर्स (OnePlus N6 Lite Launch Date) दिए जाने की जानकारी है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं। लॉन्च के बाद इसे OnePlus की वेबसाइट, Amazon India और OnePlus Store ऐप पर उपलब्ध कराया जा सकता है। कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,999 रुपये हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

OnePlus N6 Lite भारत में कब लॉन्च होगा?

फोन 22 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च होने की जानकारी है।

OnePlus N6 Lite में कितनी बैटरी होगी?

इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है।

फोन के डिस्प्ले में क्या खास होगा?

इसमें 6.75 इंच का फ्लैट डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

OnePlus N6 Lite में कौन सा प्रोसेसर होगा?

प्रोसेसर को लेकर अलग-अलग लीक हैं। Unisoc T7250 और Dimensity 6360 के दावे सामने आए हैं।