Ganga Mai ki Betiyan: एंगेजमेंट से ठीक पहले हुआ धमाका! सिद्धू के सबूतों ने उड़ाए सबके होश, क्या टूट जाएगी स्नेहा-शांतनु की शादी?

Ganga Mai ki Betiyan: Zee TV' के सबसे चर्चित शो 'गंगा माई की बेटियां' की कहानी में जहां सबको लगा था कि स्नेहा-शांतनु अब एक हो जाएंगे, किन्तु वहीं सिद्धू की एक बात सबके होश उड़ा देती है, जिससे हालात पूरी तरह से बदल जाते हैं..

Ganga Mai ki Betiyan: एंगेजमेंट से ठीक पहले हुआ धमाका! सिद्धू के सबूतों ने उड़ाए सबके होश, क्या टूट जाएगी स्नेहा-शांतनु की शादी?

Ganga Mai ki Betiyan 8th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: May 8, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: May 8, 2026 7:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्नेहा के होश उड़ गए!
  • दुर्गावती का पछतावा शुरू!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ की कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जहां स्नेहा की सगाई में आने वाला है एक ज़बरदस्त ट्विस्ट! जी हाँ। जहां सबको लगा था कि स्नेहा-शांतनु अब एक हो जाएंगे, किन्तु वहीं सिद्धू की एक बात सबके होश उड़ा देती है, जिससे हालात पूरी तरह से बदल जाते हैं।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: सिद्धू-स्नेहा की चोरी छिपे हुई मुलाक़ात!

आने वाले एपिसोड में सगाई से ठीक पहले, स्नेहा मौका पाकर सिद्धू से मिलने आती है। सिद्धू का हृदय तो भावुक नज़र आता है, परंतु संकल्प फौलादी.. वह स्नेहा को बताता है कि उसके सामने शांतनु का सच आ जाने के बाद, शायद वह अपना निर्णय बदल दे। गंगा की ख़ुशी के लिए, स्नेहा ने बेमन से सगाई तो कर ली, किन्तु अब वही निर्णय उसके लिए दुविधा का कारण बन बैठा है और ऐसा भयावह रहस्य जानकर, सिद्धू खामोश नहीं बैठ सकता।

शांतनु की सच्चाई जान स्नेहा के उड़े होश!

वह स्नेहा को समझाता है कि शांतनु का शरीफ और ईमानदार दिखने वाला व्यक्तित्व केवल एक दिखावा है। सिद्धू उस पर आरोप लगते हुए कहता है कि शांतनु की सभ्य छवि और रईसी सिर्फ एक दिखावा है जिसके पीछे वो अपना असली रूप छिपा रहा है। फिर वह स्नेहा के सामने वह वीडियो चलाता है, जिसमें गुंडा शांतनु के काले कारनामों का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख देता है।

Ganga Mai ki Betiyan 8th May 2026 written update: सिद्धू का निःस्वार्थ प्यार!

सिद्धू को एक पल के लिए गहरा झटका लगता है क्योंकि उसे जिस बात का डर सता रहा था आखिरकार वही होता है। सिद्धू, स्नेहा से स्पष्ट तौर पर कहता है कि सगाई तोड़ने के पीछे उसका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। वह सिर्फ इतना चाहता है कि ज़िन्दगी बर्बाद होने से पहले, स्नेहा सही फैसला ले। बातचीत के दौरान वह अपना सारा दर्द, गुस्सा और बेबसी ज़ाहिर कर देता है।

गंगा की कोशिशें हुई नाकाम!

दृश्य तब पूरी तरह से बदल जाता है जब वहाँ गंगा पहुँचती है। उनके बीच की बातचीत का कुछ अंश सुनाने के बाद, वह सिद्धू से सवाल करती है कि आखिर वह क्या साबित करना चाहता है? गंगा को वहां देख, सिद्धू-स्नेहा आश्चर्यचकित रह जाते हैं। गंगा की तमाम कोशिशों के बावजूद, सिद्धू ने स्नेहा से दूरी नहीं बनाई, बल्कि अब शांतनु के खिलाफ सबूत लेकर खड़ा है जिससे तनाव अपनी चरम सीमा पर होता है।

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि गंगा का वीडियो देखकर, सिद्धू पर भरोसा करना स्नेहा की सगाई रुकवा सकता है, लेकिन न करना स्नेहा के लिए भावनात्मक संकट पैदा कर सकता है। दुर्गावती की आशंकाएं अब हकीकत बन रही हैं, क्योंकि शांतनु का छिपा हुआ चेहरा बेनकाब होने लगा है।

इन्हीं भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.