Vijay Shah Sophia Qureshi Case: ‘बयान दुर्भाग्यपूर्ण फिर भी उन्हें पछतावा नहीं..’ मंत्री विजय शाह पर SC ने फिर जताई नाराज़गी, कहा-ज़ुबान फिसली थी तो…

Vijay Shah Sophia Qureshi Case: जबलपुर: भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिर नाराजगी जताई।

Vijay Shah Sophia Qureshi Case: ‘बयान दुर्भाग्यपूर्ण फिर भी उन्हें पछतावा नहीं..’ मंत्री विजय शाह पर SC ने फिर जताई नाराज़गी, कहा-ज़ुबान फिसली थी तो…

vijay shah/ imge source: ibc24

Modified Date: May 8, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: May 8, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर- कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी मामला
  • मंत्री विजय शाह पर SC ने फिर जताई नाराज़गी
  • चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने की टिप्पणी

Vijay Shah Sophia Qureshi Case: जबलपुर: भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिर नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि शाह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण था, फिर भी उन्हें पछतावा नहीं दिख रहा है। विजय शाह द्वारा माफी मांगने पर CJI ने कहा कि अगर जुबान फिसली थी तो तुरंत माफी मांगी जानी थी। साथ ही कहा कि नेताओं को पता होना चाहिए कि कैसे बोलना है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि SIT जांच पूरी हो चुकी है और अब राज्यपाल से मंजूरी का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश का पालन करने का निर्देश देते हुए 4 हफ्तों बाद अगली सुनवाई तय की है।

मंत्री कई बार मांग चुके हैं माफी

Colonel Sophia Qureshi case एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह ने 11 मई से अब तक चार बार ऑपरेशन सिन्दूर की नायिका कर्नल सोफ़िया कुरैशी मामले में माफ़ी मांग ली है। ये मामला हाईकोर्ट होता हुआ सुप्रीम कोर्ट पहुँचा था और सबसे बड़ी अदालत ने एमपी सरकार को निर्देश दिया है कि ये माफ़ी लायक़ मामला नहीं है। मंत्री के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़ करिए और कोर्ट को बताइये कोर्ट की मियाद ख़त्म होने में जब 48 घंटे बचे तब फिर शाह ने माफ़ी मांगी। इधर भाजपा पशोपेश में है समझ रही है कि इस पर कुछ ज्यादा बोलना यानि तलवार की धार में चलने जैसा फिसले और कटे। लिहाज़ा कोर्ट का फैसला मंज़ूर होगा से आगे भला बोल भी क्या सकती है।

इस मामले में मंत्री को घेरने में कांग्रेस की वैसी कोई भूमिका नहीं रही क्यूंकि सारा मसला बड़ा किया मीडिया ने और स्वतः संज्ञान लेकर कोर्ट ने इसमें कांग्रेस न तो वादी है। ना ही प्रतिवादी है सिर्फ तमाशाई लेकिन बतौर विपक्ष उसका वाज़िब हक़ बनता है मंत्री के इस्तीफ़े की मांग करके कोर्ट से बाहर भी माहौल गरमाए रखना। उसको ये माफ़ी भी रास नहीं आई उसे इंतज़ार कानूनी डंडे का है।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग

ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा

अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान

भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।