Upcoming Movies This Week: इस वीकेंड, सिनेमाघरों और ओटीटी पर होगी जबरदस्त भिड़ंत! यहां देखें रिलीज़ होने वाली, धमाकेदार हिंदी फिल्मों की लिस्ट

Upcoming Movies This Week: मई 2026 का दूसरा हफ्ता, एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए बेहद शानदार होने वाला है। जी हाँ! इस हफ्ते सिनेमा से ओटीटी तक धूम मचाने वाली 5 धमाकेदार हिंदी फिल्में..

Upcoming Movies This Week: इस वीकेंड, सिनेमाघरों और ओटीटी पर होगी जबरदस्त भिड़ंत! यहां देखें रिलीज़ होने वाली, धमाकेदार हिंदी फिल्मों की लिस्ट

Upcoming Hindi Movies this week 2026/Image Source: IBC24

Modified Date: May 6, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: May 6, 2026 1:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 6 दिसंबर 1992 का वो 'आखिरी सवाल'—सच्चाई या इल्ज़ाम?
  • इस हफ्ते OTT + थिएटर फुल ऑन धमाल!

Upcoming Movies This Week: एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए मई 2026 का दूसरा हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है। फिलहाल हिंदी फिल्मों में पौराणिक, पारिवारिक कॉमेडी और थ्रिलर शैली का बोलबाला है, जो थिएटर और OTT पर रिलीज हो रही हैं। दिग्गजों से लेकर नई पीढ़ी तक! नीतू कपूर, संजय दत्त, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पलक तिवारी की फिल्में इसमें शामिल हैं। तो फिर देर किस बात की? आइये, इस हफ्ते सिनेमा से ओटीटी तक धूम मचाने वाली 5 धांसू हिंदी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

Hindi Films this week: इस हफ्ते की 5 नई हिंदी फिल्में, जो थिएटर और OTT पर मचाएंगी धमाल!

Krishnavataram Part 1: The Heart (कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट)

भगवान कृष्ण की जीवन-गाथा को पुनर्परिभाषित करती ट्राइलॉजी का पहला अध्याय है, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट‘ यह वृंदावन से विदा लेने के भावपूर्ण सफर की कहानी है हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित इस पौराणिक (mythological) फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना और सुष्मिता भट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। “तैयार हो जाइए! यह फिल्म 7 मई, 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Main Actor Nahi Hoon (मैं एक्टर नहीं हूं)

मैं एक्टर नहीं हूं‘ एक निराश भारतीय अभिनेता की कहानी है, जिसकी किस्मत फ्रैंकफर्ट के एक रिटायर्ड बैंकर से ऑनलाइन ऑडिशन के ज़रिये जुड़ती है। फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए मेकर्स ने लिखा, “नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सतरूपा की यह ड्रामा फिल्म एक बैंकर और भारत-जर्मन अभिनेता के बीच की एक्टिंग क्लास पर आधारित है”। आदित्य कृपलानी के निर्देशन में बनी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सतरूपा ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Aakhri Sawal (आखिरी सवाल)

आखिरी सवाल‘ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक झकझोर देने वाली कहानी है। निर्माताओं ने, कैप्शन में लिखा, “6 दिसंबर 1992-एक सच, एक इल्ज़ाम। अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, अमित साध और नमाशी चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भी 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

Lukkhe (लुक्खे)

‘लुक्खे’ एक स्लाइस ऑफ लाइफ म्यूजिकल ड्रामा है, जो युवाओं के जीवन और उनकी महत्वाकांक्षाओं की कहानी बयां करता है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के जरिए रैपर किंग ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। हिमांक गौड़ के निर्देशन पर बनी, इस फिल्म में रैपर किंग की आलावा नकुल रोशन सहदेव, लक्षवीर सिंह सरन, राशि खन्ना, कृतिका भारद्वाज, पालक तिवारी, योगराज सिंह, शिवांकित परिहार, आकर्ष खुराना और आयशा रज़ा हैं। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म 8 मई, 2026 को रिलीज़ होगी।

Daadi Ki Shaadi (दादी की शादी)

‘दादी की शादी’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दादी की शादी की योजना को लेकर परिवार में होने वाली अफरा-तफरी और मजेदार पलों को दिखाया गया है। आशीष आर मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया खतीब अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.