Raipur Murder News: सालियों की इन हरकतों से परेशान था ​जीजा! मोवा दोहरे हत्याकांड में सामने आया कातिल का कबूलनामा, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Raipur Murder News: सालियों की इन हरकतों से परेशान था ​जीजा! मोवा दोहरे हत्याकांड में सामने आया कातिल का कबूलनामा, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Raipur Murder News: सालियों की इन हरकतों से परेशान था ​जीजा! मोवा दोहरे हत्याकांड में सामने आया कातिल का कबूलनामा, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Raipur Murder News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 6, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: May 6, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में जीजा ने दो सालियों की गोली मारकर हत्या की
  • आरोपी ने वारदात के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर किया
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है

रायपुर: Raipur Murder News छत्तीसगढ़ में हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां आए दिन अलग अलग इलाकों से हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर (Raipur Crime News) से सामने आई है, एक युवक ने अपनी ही दो सालियों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा ने दो सालियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद खुद किया सरेंडर

Raipur Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोवा इलाके के पंडरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते आरोपी जीजा ने वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात ये है कि वारदात को अजांम ने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

ऐसी जानकारी है कि दोनों साली आसपास के दुकानों में काम करती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी की दोनों साली घर पर मौजूद ​थी, इसी दौरान आरोपी जीजा दोनों पर गोली चलाई, जिससे मौके पर एक की मौत हो गई, वहीं दूसरी की आज अस्पताल में मौत हुई है। हादसे के बाद मृतिका की मां ने घर से बाहर निकली और शोर गुल मचाना शुरू किया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

घटना के बाद इसकी ​जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों युवतियों को निकाला गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं आनन फानन में दूसरी युवती को अस्पताल ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी जीजा ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। ​जिसके बाद पुलिस पूरी रात आरोपी से पूछताछ की है।

आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से पहले गोलियां खरीदी थी और पूरी प्लालिंग के तहत उन्होंनें ये वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि ‘हां मैंने अपने दोनों सालियों को गोली मारी है, मैं परेशान हो चुका था मेरी पत्नी रोज मुझसे लड़ती थी। मेरे ससुराल के पास मेरा घर है। बार बार मेरी पत्नी अपने मायके चली जाती थी। वो मुझसे मेरे बच्चों से भी मिलने नहीं देती थी। जब मैं ससुराल जाता था तो मेरा वीडियो बनाकर मुझे बार बार पुलिस की धमकी देती ​थी। मैं उनकी इन हरकतों से तंगा गया था। मैं ठान लिया था कि अब मैं इसे नहीं छोडूंगा। जिसके बाद मैंने गोलियां खरीदी और पिस्टल लेकर ससुराल पहुंच गया। जब मैं वहां पहुंचा तो ससुराल वालों से कहा कि मुझे मेरी पत्नी और बच्चों से मिलना है। इस दौरान मेरी सालियों ने विवाद करना शुरू कर दिया। मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि मैंने जो भी किया बहुत गुस्से में किया।’ फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।