Pendra Fraud News: पेंड्रा में बाप और बेटी की करतूत.. फ़िल्मी अंदाज में बुजुर्ग महिला से कर डाली 5 लाख रुपये की ठगी.. पढ़ें पूरी खबर
Pendra Latest Fraud News: इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है …

Pendra Latest Fraud News
- बाप-बेटी ने बुजुर्ग महिला से की ठगी
- ग्रेच्युटी के 5 लाख रुपये निकाले
- IPC 420 के तहत FIR दर्ज
Pendra Latest Fraud News: जीपीएम: मरवाही के ग्राम पथर्री निवासी 59 वर्षीय तिजाना बाई गोंड ने अपने बैंक खाते से 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी राशि धोखाधड़ी से निकाले जाने का आरोप पड़ोसी बाप-बेटी सोनू प्रजापति और उसकी बेटी अनीता पर लगाया है।
धोखे से लगवाया कागजात में अंगूठा
तिजाना बाई के अनुसार, उनके दिवंगत पति ठाकुरराम एसईसीएल झिरिया ईजी माइंस में कार्यरत थे। पति की मृत्यु के बाद कोल कंपनी द्वारा ग्रेच्युटी की राशि उनके भारतीय स्टेट बैंक, बिजुरी शाखा (मध्यप्रदेश) स्थित खाते में जमा की गई थी। आरोप है कि दोनों ने विश्वास में लेकर कागजात पर अंगूठा लगवाया और खाते से पूरी राशि निकाल ली।
Pendra Latest Fraud News: बाद में बैंक पहुंचने पर तिजाना बाई को पता चला कि उनके खाते से करीब 5 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना मरवाही में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की।
दोनों के खिलाफ 420 के तहत एफआईआर दर्ज
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेजों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला बुजुर्ग महिला से 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी ठगी से जुड़ा है
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: In Gaurela-Pendra-Marwahi, a father and daughter defrauded an elderly woman of lakhs of rupees.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm