Guna Couple Suicide News: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! रात में नाबालिग ने उठाया ये खौफनाक कदम, फिर सुबह मिली प्रेमी की लाश, मामला जानकर कांप उठे लोग
Guna Couple Suicide News: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! रात में नाबालिग ने उठाया ये खौफनाक कदम, फिर सुबह मिली प्रेमी की लाश, मामला जानकार कांप उठे लोग

Guna Couple Suicide News
- गुना में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत
- नाबालिग की मौत
- प्रेमी का शव और कई सवाल
गुना: Guna Couple Suicide News: मध्यप्रदेश के गुना से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक और रहस्यमयी कहानी सामने आई है। यह कहानी है नाबालिग प्रेम, सामाजिक डर और एक ऐसी रात की, जिसने दो ज़िंदगियों को हमेशा के लिए ख़ामोश कर दिया। कैंट थाना क्षेत्र की रसीद कॉलोनी में रविवार की शाम सब कुछ सामान्य था। लेकिन इसी कॉलोनी में एक प्रेमी, ज़हर लेकर अपनी नाबालिग प्रेमिका के घर पहुँचा। दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था।
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत (Guna Suicide News)
बताया जा रहा है कि परिवार बालिग होने के बाद शादी के लिए भी तैयार था, फिर भी हालात ऐसे बने कि दोनों ने आख़िर क्यों मौत का रास्ता चुना। शाम होते-होते दोनों ने ज़हर खा लिया। कुछ देर बाद नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे ज़िला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ इलाज के दौरान रात क़रीब साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल में प्रेमी भी मौजूद था, लेकिन युवती की मौत के बाद वह अस्पताल से अचानक क्यों गायब हो गया इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।
सोमवार सुबह वही प्रेमी कॉलोनी में मृत अवस्था में पड़ा मिला। युवक की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सवाल उठने लगे क्या यह आत्महत्या थी, या फिर डर और दबाव ने उसे मौत तक पहुँचा दिया? या फिर मामला हत्या का है? पुलिस सभी एंगल से फिलहाल जाँच कर रही है।
Guna Couple Suicide News: मामले ने तब और तूल पकड़ा, जब मृतक के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि युवक को रात में पुलिस उठाकर ले गई और उसके साथ मारपीट की गई। हालाँकि पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है और निष्पक्ष जाँच की बात कह रही है। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है और रिपोर्ट का इंतज़ार है। लेकिन यह मामला सिर्फ दो मौतों का नहीं, बल्कि उस सिस्टम और समाज पर भी सवाल खड़े करता है कि आख़िर इन दो मौतों की असल वजह क्या रही? दोनों ने ऐसा ख़ौफ़नाक कदम क्यों उठाया, या फिर कहानी कुछ और ही है? सवाल कई हैं, लेकिन जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं। पुलिस का कहना है कि इन्वेस्टिगेशन चल रही है। जाँच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: परिवार की सहमति भविष्य (बालिग होने के बाद) को लेकर बताई जा रही है, लेकिन सामाजिक दबाव, डर, मानसिक तनाव या किसी अन्य अप्रत्याशित परिस्थिति ने हालात बिगाड़े होंगे। इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Guna Couple Suicide News: The tragic end of a love story
गुना
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm